फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two died in accident in Amb Una eight injured

ऊना: दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 13 Nov 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर/अंब (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर/अंब (ऊना) Updated Tue, 13 Nov 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Two died in accident in Amb Una eight injured

मैहतपुर एवं अंब क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पहली घटना में मैहतपुर के पेट्रोल पंप के पास कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मोहिंद्र पुत्र बक्शी राम निवासी चंगर मकरैड, बंगाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


महेंद्र निवासी चंगर मकरैड भाई यशपाल के साथ रविवार रात स्कूटी पर मैहतपुर से ऊना की ओर जा रहे थे। मैहतपुर पेट्रोल पंप के पास आ रही एक कार ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल यशपाल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में पुलिस थाना अंब के तहत भियाना पेट्रोल पंप के नजदीक पेश आए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि तीन घायल है। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह निवासी अंदौरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात गुरनाम सिंह व रितेश निवासी अंदौरा बाईक पर सवार होकर पक्का परोह से अंब की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भियाना पेट्रोल पंप के नजदीक इनोवा गाड़ी ने बाइक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ दूरी पर चल रही एक अन्य बाईक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में गुरनाम सिंह व रमेश के अलावा दूसरी बाईक पर सवार नुरपुर निवासी सन्नी व लेखराज को चोटें पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुुंचाया गया, जहां पर गुरनाम सिंह ने दम तोड़ दिया।


जबकि गंभीर से घायल रितेश को प्राथमिक उपचार के बाद ऊना अस्पताल रेफर किया। दो अन्य का अंब हॉस्पिटल में उपचार चला हुआ है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed