फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in a car accident in kinnaur himachal

गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत

Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
two died in a car accident in kinnaur himachal
जनजातीय जिला किन्नौर में स्पीलो-लाबरंग सड़क पर लाबरंग मोड़ पर एक हुंडई इयोन कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को एक कार स्पीलो से लाबरंग की तरह जा रही थी।
विज्ञापन


जैसे ही कार लाबरंग मोड़ पर पहुंची तो कार सड़क पर गिरी बर्फ पर फिसली और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान चालक तुला राम (37), पुत्र कृष्ण लाल, गांव मघारा, डाकघर दोफदा तहसील रामपुर और अनिल कुमार (46), रिंगजिन देवा, गांव लाबरंग, तहसील पूह जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में जीजा-साला हैं। 

मृतक के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत

two died in a car accident in kinnaur himachal

हादसे की सूचना मिलते ही पूह थाना से एएसआई पूह गोपाल सिंह, मुख्य आरक्षी पंकज सिंह और सिपाई ज्योति प्रकाश की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला।

पुलिस ने शवों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्पीलों में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को उनके परिजनों को सौंपे। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की तरफ से तहसीलदार पूह कैलाश कौंडल ने भी घटना स्थल का दौरा कर मृतक के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी।  इस संबंध में एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा के अनुसार स्पीलो-लाबरंग मार्ग पर सोमवार देर

शाम को एक इयोन कार लाबरंग मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed