{"_id":"58c5834f4f1c1be618dc5380","slug":"two-died-as-car-falls-into-sutlej-river-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज नदी में गिरी कार, दो लोग बहे, एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज नदी में गिरी कार, दो लोग बहे, एक का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी की दुर्गम ग्राम पंचायत हाड़ाबोई में देर शाम एक कार सड़क से लुढ़क कर सतलुज में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो लोग बह गए। इसमें से एक के शव को रविवार शाम को नहर से बरामद कर लिया गया। जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश के लिए गोताखोरों की सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हाड़ाबोई के बरागटा निवासी मान सिंह ने बीएसएल थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा कि शनिवार देर शाम को एक उन्हें किसी ने सूचना दी कि एक कार (एचपी31बी/4515) कांगर के पास सतलुज में गिर गई है। इसमें सवार दो व्यक्ति भी डूब गए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसडीएम राजीव कुमार, डीएसपी संजीव भाटिया व पुलिस दल मौके पर रवाना हो गए। रात को कार में सवार लोगों का पता नहीं चला। रविवार को प्रशासन ने कार सवार लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम भी मौके पर बुलाई। उनकी सहायता से रविवार शाम तक एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में मनोज कुमार व हेमराज नामक युवक सवार थे। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नहर में कार सहित गिरे दूसरे शख्स की तलाश जारी है।