{"_id":"5d8cbd598ebc3e017553b054","slug":"two-died-after-truck-fell-into-deep-trench-in-solan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, दो की मौत, एक घायल
Thu, 26 Sep 2019 07:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Sep 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले में राजगढ़ उपमंडल के तहत नेरीपुल-सोलन सड़क पर सेब से लदा एक ट्रक गुरुवार को 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नेरीपुल-सोलन सड़क पर पनेली जघेड़ के समीप गुरुवार सुबह सेब से लदा एक ट्रक एचपी 72-3451 अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान ट्रक चालक रोहित (24) पुत्र कुलदीप सिंह गांव सनोह, ऊना और प्यारेलाल (40) पुत्र संतराम निवासी खासधार डाकघर संदासु तहसील चिड़गांव, शिमला के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक में सवार अजय कुमार पुत्र दौलतराम गांव बरनोह तहसील ऊना घायल हो गया। घायल का सिविल अस्पताल राजगढ़ में उपचार चल रहा है। एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में पांच हजार की राशि प्रदान कर दी गई है। घायल का अस्पताल में निशुल्क उपचार किया जा रहा है। जबकि, मृतक के परिजनों को 20-20 हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि शवों को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि घायल का राजगढ़ अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।