फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two die as bike collides with truck in Mandi Himachal Pradesh

ट्रक के साथ टकरा गई बाइक, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Mon, 06 Aug 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Mon, 06 Aug 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Two die as bike collides with truck in Mandi Himachal Pradesh

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रोपड़ी के समीप ट्रक के साथ टक्कर में धार्मिक यात्रा पर आए बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मणिकर्ण से पंजाब लौट रहे थे। फोरलेन में एक मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना के डायरिया गांव निवासी मनप्रीत (21) पुत्र मेजर सिंह और कमलजीत सिंह (22) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मानिकपुर मणिकर्ण दर्शनों के लिए आए हुए थे। वह रविवार को रिवालसर से वापस लुधियाना लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे हराबाग के रोपड़ी के निकट पहुंचे तो तीखे मोड़ में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गुरबचन सिंह और तहसीदार उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है। वहीं इनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार उमेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाई में गिरी बस, एक व्यक्ति की मौत, छह घायल

Two die as bike collides with truck in Mandi Himachal Pradesh

डलहौजी (चंबा)। डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर कटोरी बंगला के पास पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश चंद पुत्र मेहर चंद निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। जबकि बस में सवार अन्य छह लोगों को गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए श्री हरीगिरी अस्पताल बकलोह में लाया गया।

पुलिस ने चालक शमशेर सिंह निवासी गांव और डाकघर लखना तहसील पल्ली जिला तरनतारन (पंजाब) के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह छह बजे के करीब पीबी 09-3602 नंबर की पंजाब रोडवेज बस डलहौजी से पटियाला की तरफ जा रही थी। इसमें कुल सात सवारियां सवार थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी। जब बस कटोरी बंगला के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Two die as bike collides with truck in Mandi Himachal Pradesh

बस में सवार छह लोगों को गंभीर चोटें आईं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बकलोह चौकी में तैनात पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू किया। घायलों को हरीगिरी अस्पताल बकलोह में लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया।

पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। इसमें घायलों ने पुलिस को बताया कि बस की तेज गति से चल रही थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। दपुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बस दुुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि छह लोग घायल हुए। हादसे का कारण चालक की लापरवाही लग रहा। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगामी छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed