{"_id":"5947c6094f1c1b3b558b4b32","slug":"two-dead-in-truck-collision-on-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों में भीषण टक्कर से उड़े परखच्चे, दोनों चालकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों में भीषण टक्कर से उड़े परखच्चे, दोनों चालकों की मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे 21 ए नालागढ़-बद्दी पर खेड़ा के पास रविवार देर रात दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खेड़ा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक नंबर एचपी-64-3626 नालागढ़ से बद्दी की ओर जा रहा था उधर, एचपी-31बी-6339 बद्दी से नालागढ़ की ओर आ रहा था। खेड़ा के पास पहुंचते ही दोनों वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के बाद ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इनकी पहचान विपिन कुमार पुत्र ढेबा राम (23) निवासी ओरा चंबा और कश्मीर सिंह पुत्र नरोत्तम (40) निवासी निवासी मंडी के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को गाड़ी से निकाला गया। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन