चंबा-पठानकोट मार्ग पर दो कारों में भयानक टक्कर, जलकर राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-पठानकोट मार्ग में दो वाहनों के बीच टक्कर होने से आग लग गई। इस हादसे में दोनों कारें पूरी तरह से जल गई है जबकि तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। घायलों की पहचान हरमीत सिंह पुत्र भाग सिंह, दलविंद्र कौर पत्नी हरमीत सिंह निवासी मोहल्ला ओबड़ी (चंबा) और बलबिंद्र कौर पत्नी कमल पाल सिंह निवासी बटाला (पंजाब) के रूप में हुई है।
कार में ऐसे लगी आग
जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर एचपी 54-2323 में सवार होकर चंबा से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। वहीं गाड़ी नंबर एचआर 26-सीडब्लयू 7372 पठानकोट से चंबा की तरफ आ रही थी। गाड़ी को जितेंद्र निवासी दिल्ली चला रहा था।
उसके साथ विजय कुमार निवासी उत्तर प्रदेश गाड़ी में सवार था। जब दोनों गाड़ियां द्रड्डा के पास पहुंची तो उनकी आपस में भिड़ंत हो गई। गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कुछ ही समय में दोनों गाड़ियों में आग लग गई। गाड़ियों में सवार सभी लोगों ने बाहर निकल कर जान बचाई।
घायलों को एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया
इसके साथ ही मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों को छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि द्रड्डा मोड़ पर दो गाड़ियों में टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए हैं। जबकि गाड़ियां आग की चपेट में आने से राख हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।