फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two boy dies of Drug overdose in Damtal Kangra Himachal Pradesh

नशे की ओवरडोज से दो युवकों की मौत, सुनसान जगह मिले शव

Thu, 06 Jun 2019 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/कंडवाल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/कंडवाल (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jun 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Two boy dies of Drug overdose  in Damtal Kangra Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में नशे के अधिक सेवन से युवकों की मौत का सिलसिला थमने के नाम नहीं ले रहा है। जिला कांगड़ा के डमटाल के भदरोया गांव में वीरवार सुबह सुनसान इलाके में दो युवकों के शव मिले। एक के मुंह से झाग निकल रही थी। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में खुलासा हुआ है कि दोनों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। मृतकों में एक युवक पठानकोट का है जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि हिमाचल और पंजाब सीमा से सटा भदरोया गांव चिट्टे के लिए बदनाम है। यहां पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस इस संवेदनशील इलाके में कई बार दबिश दे चुकी है। यहां की महिलाओं से भी चिट्टा पकड़ा जा चुका है। सूबे में डेढ़ दर्जन के करीब युवकों की नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


डमटाल थाना में वीरवार सुबह सूचना मिली कि भदरोया गांव में सुनसान जगह पर दो युवकों के शव पड़े हैं। युवकों की पहचान कर्ण सिंह (25) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी गंदरा लारी, गली नंबर-7, सुजानपुर रोड पठानकोट के रूप में हुई है। दूसरे का नाम शिव कुमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने डमटाल थाने में मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि दोनों युवकों की मौत नशे के कारण हुई है। नशा करने के बाद युवकों को पानी नहीं मिल पाया, जिससे उनकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed