फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two army personnel died in road accident in pathankot

छुट्टी पर घर आ रहे थे दो जवान, लेकिन रास्ते में हो गया ऐसा दर्दनाक हादसा

Wed, 04 Oct 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा) Updated Wed, 04 Oct 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
two army personnel died in road accident in pathankot

पठानकोट यूनिट में तैनात दो जवान छुट्टी पर घर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ऐसा दर्दनाक हादसा हो गया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

विज्ञापन

दरअसल जालंधर- पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम मीलवां गांव के पास सड़क दुर्घटना में 2 सैनिकों की मौत हो गई। 

25 रेजीमेंट पठानकोट यूनिट में तैनात दोनों सैनिक छुट्टी लेकर मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे कि मीलवां गांव में ठाकुरद्वारा संपर्क मार्ग पर अचानक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक सैनिक की मौत हो गई जबकि दूसरे सैनिक को मुकेरियां अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जख्मों के ताव न सहते हुए उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसएचओ इंदौरा देवानंद पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों के पास से बरामद दस्तावेजों से उनकी पहचान हरजीत सिंह पुत्र हजूर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा और अमनदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी राजपुरा पंजाब के रूप में हुई है। 

पुलिस ने दोनों के परिवारों को दुर्घटना की सूचना दे दी है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भिजवा दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

न्यू शिमला में छत से गिरा युवक, मौत

two army personnel died in road accident in pathankot

न्यू शिमला में छत पर काम कर रहे युवक की गिरकर मौत हो गई है। व्यक्ति को इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार शाम को पेशआया।

कमलेश (32) नाम का युवक न्यू शिमला में छत पर काम कर रहा था। इस बीच अचानक उसका पैर फिसल गया। वह चार मंजिल से नीचे जा गिरा। मौके पर युवक के सिर से खून बहने लगा। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे आईजीएमसी ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed