फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug of war between himachal govt and bjp.

सीएम वीरभद्र के वार का भाजपा ने दिया करारा जवाब

Thu, 25 Dec 2014 09:21 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
tug of war between himachal govt and bjp.

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भाजपा पर किए गए वार के एक घंटे के भीतर ही पार्टी के महासचिव रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया। आशियाना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां केवल कागजों तक में सीमित है।

विज्ञापन


कोई नई योजना शुरू नहीं की गई। प्रदेश की जनता बेहद निराश है। सरकार के दो साल का कार्यकाल केवल दिल्ली सफल में बीत गया है। यह सफर जनहित के लिए नहीं बल्कि अदालतों में पैरवी करने और मंत्रियों के आपसी विवाद को सुलझाने के लिए किया गया।
विज्ञापन


जो समय मिला, उसमें बदले की कार्रवाई की गई। पंचायती राज के भाजपा के प्रतिनिधियों को निलंबित किया गया। शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के रिश्तेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के लगातार तबादले किए गए। जन कल्याण के बजाय जन विरोधी फैसले किए गए। बस रूट बंद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिनाई सरकार की नाकामियां

tug of war between himachal govt and bjp.

परिवहन सेवाएं महंगी की गई। राशन की चीनी महंगी की गई। केंद्र की ओर से डीजल, पेट्रोल की कीमतें कम की गई, लेकिन वैट लगाकर राज्य सरकार ने उसे महंगा कर दिया। प्रदेश में हर ओर माफिया राज चल रहा है।

दो साल में 5051 अवैध वन कटान के मामले सामने आए है, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं की गई। नशा खोरी के 1150 मामले सामने आए, लेकिन सरकार ने चुप्पी साध ली। सोलन की एक कंपनी पर नशाखोरी के मामले में पंजाब पुलिस के छापे पड़े। खनन संपदा की प्रदेश में जबर्दस्त लूट चल रही है।

शर्मा ने आंकड़ा दिया कि भाजपा ने पांच साल के शासनकाल में 6672 करोड़ रुपये कर्ज लिए, जबकि कांग्रेस ने दो साल में ही 8 212 करोड़ रुपये ऋण लिए। भ्रष्टाचार को लेकर भी मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। कुछ साक्ष्य भी मीडिया को बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed