फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trucks for transportation started decreasing as the apple season progresses

शिमला: सेब सीजन बढ़ने के साथ ही घटने लगे ढुलाई के लिए ट्रक

Tue, 17 Aug 2021 04:28 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 04:28 PM IST
सार

सेब का तुड़ान तेजी से होने लगा है और अब बाहरी राज्यों से भी ट्रक सेब ढुलाई के लिए हिमाचल आने लगे हैं। सेब का तुड़ान होने के बाद मंडियों में कम समय में बेचना पड़ता है। अगर ऐसा न किया जाए तो सेब की फसल खराब तक हो सकती है।

विज्ञापन
Trucks for transportation started decreasing as the apple season progresses
ट्रक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल में सेब सीजन में तेजी के साथ ही ढुलाई के लिए वाहनों की कमी होने लगी है। प्रदेश में बाहरी राज्यों की मंडियों में सेब ढुलाई को बड़े ट्रकोें की जरूरत रहती है। वर्तमान में करीब डेेढ़ सौ ट्रक सेब लेकर बाहरी राज्यों की मंडियों में ले जा रहे हैं। चालू सीजन में सेब की बंपर पैदावार होने का अनुमान लगाया गया है। अभी प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान का काम पूरा हो चुका है। अब प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में सेब का तुड़ान चालू हो गया है। इस बैल्ट में सेब का उत्पादन अपेक्षाकृत ज्यादा होता है।

विज्ञापन


बताते हैं कि सेब सीजन में तेजी आने लगी है। सेब का तुड़ान तेजी से होने लगा है और अब बाहरी राज्यों से भी ट्रक सेब ढुलाई के लिए हिमाचल आने लगे हैं। सेब का तुड़ान होने के बाद मंडियों में कम समय में बेचना पड़ता है। अगर ऐसा न किया जाए तो सेब की फसल खराब तक हो सकती है। यही कारण है कि सेब कम से कम समय में मंडियों में बेचा जा सके, इसके लिए बाहरी राज्यों से ट्रक अधिक संख्या में जुटाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


चालू सीजन में सेब उत्पादन चार करोड़ पेटी का अनुमान
हिमाचल में चालू सीजन में चार करोड़ पेटी सेब के उत्पादन का अनुमान है। पिछले साल सेब की पैदावार कम होने से बाहरी ट्रकों की आवाजाही काफी रही। प्रदेश में पिछले साल करीब ढाई करोड़ पेटी सेब पैदा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 48 लाख पेटी सेब मंडियों में पहुंची
राज्य के बागवानी निदेशक जेपी शर्मा ने कहा कि अभी तक  प्रदेश के विभिन्न हिस्सों सेसाढे़ 48 लाख पेटी सेब मंडियों में बेचा जा चुका है। किन्नौर और शिमला एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि अकेले पराला मंडी से हर रोज करीब 35 हजार पेटी सेब मंडियों में बेचा जा रहा है। 


छोटे वाहनों में सेब अनलोडिंग में लग रहे कई घंटे
हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि सेब की ढुलाई कर रहे छोटे वाहनों को अनलोड करने में कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। अगर मंडियों में सेब ज्यादा आता है तो इससे परेशानी बढ़ेगी। परिवहन निदेशक अनुपम कश्यप ने कहा कि 30 सितंबर तक ट्रकों को केंद्र सरकार ने परमिट फीस में छूट दे रखी है। अगर सितंबर के बाद भी सेब ढुर्लाई के लिए ट्रकों की जरूरत रहेगी तो सरकार पड़ोसी राज्यों से ट्रक जुटाने की व्यवस्था भी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed