फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck strike in himachal no tomato supply to other states

हड़ताल से परवाणू में रोजाना लगेगी 100 करोड़ की चपत

Fri, 20 Jul 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Fri, 20 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Truck strike in himachal no tomato supply to other states

ट्रकों की देशव्यापी हड़ताल से परवाणू में रोजाना 100 करोड़ के कारोबार का नुकसान होने का अनुमान है। परवाणू में लगभग 500 उद्योग कार्य कर रहे हैं। परवाणू उद्योग संघ के उपाध्यक्ष अनिल सहगल ने बताया कि देशव्यापी हड़ताल से स्थानीय उद्योगों पर भारी असर पड़ेगा। कम से कम प्रतिदिन 100 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर परवाणू ट्रक ऑपरेटर, कैंटर ऑपरेटर और पिकअप ऑपरेटर 20 जुलाई से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस कारण मालवाहक ट्रक, कैंटर और पिकअप के पहिए थम जाएंगे।
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान परवाणू उद्योग संघ को ट्रांसपोर्टरों ने पहले ही सूचना दे दी है। हालांकि, हड़ताल में रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी। परवाणू में 500 ट्रक, 500 कैंटर और 500 के लगभग ही पिकअप हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन से रोजाना 375 क्विंटल टमाटर का निर्यात- देश व्यापी हड़ताल का असर सेब और टमाटर के सीजन पर हड़ताल की पूर्वसंध्या से ही हावी हो गया। हड़ताल के डर से वीरवार को बाहरी राज्यों की सप्लाई के लिए सामान नहीं लिया गया। सोलन सब्जी मंडी में रोजाना करीब डेढ़ हजार टमाटर के क्रेट गुजरात, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में सप्लाई होते हैं।

लेकिन हड़ताल की पूर्वसंध्या वीरवार को ही ट्रकों के पहिए थम गए। बाहरी राज्यों से आए ट्रक चालक सब्जी मंडी के बाहर ही खड़े रहे। वापसी के दौरान हड़ताल की चपेट में आने के डर से ट्रक चालकों ने सामान लोड ही नहीं किया। हालांकि मंडी समिति ने टमाटर व अन्य सब्जियों की सप्लाई पर हड़ताल का असर न पड़ने की बात कही है।

इन मांगों पर हो रही है हड़ताल

Truck strike in himachal no tomato supply to other states

सब्जी मंडी सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि ट्रक चालक डरे हुए हैं। अब शुक्रवार को ही यह तय होगा कि आगामी दिनों में सप्लाई जाएगी या नहीं। उन्होंने बताया कि टमाटर की सप्लाई प्रभावित होती है तो करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। किसान और कारोबारी दोनों प्रभावित होंगे। सोलन में कहीं भी कोल्ड स्टोर नहीं है और टमाटर को दो से तीन दिन तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है। सेब मंडी में भी हड़ताल की वजह से आढ़ती परेशान हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल सोलन में टमाटर सीजन के दौरान डेढ़ अरब का कारोबार हुआ था। उधर, देशव्यापी चक्का जाम व अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत उत्तर भारत की बड़ी यूनियनों में शुमार दी ट्रक आपरेटर यूनियन नालागढ़ में वीरवार शाम 5 बजे से पुकार बंद हो गई है।

शुक्रवार को ट्रकों की लोडिंग अनलोडिंग भी नहीं होगी। चक्का जाम में बीबीएन के तहत ट्रक यूनियन नालागढ़ के अधीन आने वाले साढ़े 10 हजार ट्रक ट्राले शामिल रहेंगे। लेकिन आवश्यक वस्तुओं व सेब सब्जी वाले वाहनों को छूट रहेगी। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आहवान पर आपरेटरों की मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश की कोई भी यूनियन माल ढुलाई नहीं करेगी और न ही शुक्रवार की कोई बुकिंग ली गई है।  

आल हिमाचल ट्रक आपरेटर्स फेडरेशन के चेयरमैन एवं ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान चौधरी विद्यारतन ने कहा कि आपरेटरों की मुख्य मांगों में डीजल की कीमतों में कमी, त्रैमासिक संशोधन व राष्ट्रीय स्तर पर समान मूल्य, तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम में जीएसटी से छूट, एजेंट कमीशन समाप्त करने व वर्ष में बढ़ाया प्रीमियम वापस लेना, आयकर अधिनियम की धारा 44-ई को तर्कसंगत करने, टीडीएस को समाप्त और दर में कमी करने, कमर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स समाप्त व कम करने, अनुबंध समय समाप्त होने पर टोल बंद करने, नेशनल हाईवे अथॉरिटी की अनुबंध शर्तें लागू करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed