Bilaspur News: सीमेंट प्लांट शुरू करने की मांग को लेकर जेपी नड्डा से मिले ट्रक ऑपरेटर
बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द से प्लांट को शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अनिल हैप्पी, रजनीश ठाकुर, स्वदेश ठाकुर आदि ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमेंट प्लांट दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर ट्रक ऑपरेटर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। ट्रक ऑपरेटरों और बीडीटीएस के सदस्यों ने नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। उनका कहना था कि सीमेंट ढुलाई का किराया 2005 में फार्मूला बनाकर तय किया गया है। अदाणी समूह से पहले जो भी एसीसी सीमेंट प्लांट का मालिक रहा, उसने इस तय फार्मूले के अनुसार ही किराया दिया। यह फार्मूला भी प्रशासन की मध्यस्थता में प्लांट प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों ने मिलकर बनाया है, लेकिन अदाणी समूह ने जब से ये प्लांट खरीदे हैं, तब से ही यह समस्या आई है। अदाणी समूह अब प्लांट को बंद कर ट्रक ऑपरेटरों पर किराया आधा करने का दबाव बना रहा है। प्लांट बंद करने से हजारों लोगों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। ट्रक ऑपरेटर किस्त नहीं दे पा रहे हैं।
अदाणी समूह ट्रक ऑपरेटरों को छह रुपये में माल ढुलाई करने का दबाव बना रहा है। इतने कम रेट में माल ढुलाई नहीं की जा सकती है। यदि वर्तमान में 11.41 रुपये के मालभाड़े से कम में ढुलाई करते हैं तो ट्रक ऑपरेटरों को घाटा होगा। वर्तमान में चल रहे मालभाड़े पर दोबारा सीमेंट की ढुलाई शुरू करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्लांट को जल्द शुरू करवाया जाए। उधर, बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द से प्लांट को शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अनिल हैप्पी, रजनीश ठाकुर, स्वदेश ठाकुर आदि ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
ट्रक ऑपरेटरों ने मांगों को लेकर दो घंटे किया प्रदर्शन
वहीं, सीमेंट प्लांट को बंद करने का विवाद 26वें दिन भी नहीं सुलझ पाया है। ट्रक ऑपरेटरों ने सोमवार को बीडीटीएस कार्यालय परिसर में अध्यक्ष लेखराम वर्मा की अगुवाई में दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले को शीघ्र सुलझाने की मांग की है। अध्यक्ष लेखराम वर्मा, उप प्रधान जय सिंह ठाकुर, महासचिव प्रदीप ठाकुर, संतोष कुमार, एक्स सर्विस मैन यूनियन के प्रधान जगन्नाथ शर्मा और उपप्रधान करनैल सिंह चंदेल ने कहा कि यहां पर तमाम ट्रक ऑपरेटर पिछले 26 दिनों से अपनी मांगों को मनवाने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे है। सरकार से भी बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव परिवहन की अध्यक्षता में गठित कमेटी की तरफ से किसी प्रकार की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है और न ही हिमकान ने इस कमेटी को दी गई रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी दी है। इससे ट्रक ऑपरेटरों में भारी रोष व्याप्त है। सरकार ट्रक ऑपरेटरों की सुध लें और ऑपरेटरों को अदाणी समूह से महीने के खर्चे के लिए पैसे दिलवाए। इसी प्रकार ट्रक चालकों के वेतन का भुगतान सरकार अदाणी समूह से करवाए। यदि अब कोई सुध नहीं ली गई तो ट्रक ऑपरेटर अपनी गाड़ियों की चाबियां जिला प्रशासन को थमा देंगे।
बीडीटीएस की होगी बैठक
आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय करने के लिए मंगलवार को बीडीटीएस कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी और आगामी रणनीति तय की जाएगी। मंगलवार को ट्रक ऑपरेटर जिला उपायुक्त से भी मिलेंगे । बीडीटीएस अध्यक्ष का फैसला यदि ट्रक ऑपरेटरों के पक्ष में नहीं आता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शुरूआती दौर में बंद जैसे फैसले लिए जाने से परहेज नहीं किया जाएगा।
ऑपरेटरों की दो टूक: अदाणी समूह के झुकने तक जारी रहेगा आंदोलन
दाड़लाघाट में पिछले 27 दिन से अंबुजा सीमेंट प्लांट में माल भाड़े को लेकर ट्रक ऑपरेटरों व अदाणी समूह के बीच चल रहा गतिरोध सुलझ नहीं रहा है। सीमेंट प्लांट पर तालाबंदी को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी समूह के खिलाफ कंपनी के मुख्य द्वार पर रोष जताया। सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों ने अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट के मुख्य द्वार से बस स्टैंड तक आक्रोश रैली निकाली।
ऑपरेटरों ने अदाणी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीटीओ के प्रधान जयदेव कौंडल ने कहा कि जब तक अदाणी समूह नहीं झुकेगा, तब तक उनका धरना चलता रहेगा। लगभग दो घंटों तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्याओं को देखते हुए इस मसले का शीघ्र ऑपरेटरों के पक्ष में हल निकालेगी।