{"_id":"63cd383566abf870503258b9","slug":"truck-operators-get-exemption-from-goods-tax-till-31-march-2023-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रदेश के ट्रक ऑपरेटरों को 31 मार्च तक गुड्स टैक्स जमा कराने की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रदेश के ट्रक ऑपरेटरों को 31 मार्च तक गुड्स टैक्स जमा कराने की छूट
Sun, 22 Jan 2023 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:51 PM IST
सार
मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार ने कहा कि 31 मार्च से पहले ट्रक संचालकों की सरकार के साथ बैठक कर लंबित गुड्स टैक्स एकमुश्त जमा कराने पर सहमति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों के साथ बैठक करते मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार प्रदेश के ट्रक ऑपरेटरों को 31 मार्च तक गुड्स टैक्स जमा कराने की छूट दे दी है। सोमवार से यह छूट लागू हो जाएगी। जिन संचालकों के ट्रक बिना परमिट के खड़े हो गए हैं, वे अब इस छूट के बाद ट्रकों की पासिंग और परमिट बना सकते हैं। इसे लेकर मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार ने ट्रक संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने संचालकों को आश्वासन दिया कि 31 मार्च से पहले ट्रक संचालकों की सरकार के साथ बैठक कर लंबित गुड्स टैक्स एकमुश्त जमा कराने पर सहमति बनाई जाएगी, ताकि भविष्य में ट्रक संचालकों को यह समस्या न आए। उन्होंने कहा कि बीबीएन में दस हजार ट्रक हैं, जिनमें से 25 फीसदी ट्रक संचालकों ने गुड्स टैक्स जमा नहीं कराया है। हालांकि गुड्स टैक्स तो कम है, लेकिन इस पर पैनल्टी अधिक है। राम कुमार ने ट्रक संचालकों को आश्वासन दिया कि पैनल्टी माफ करने के लिए सरकार से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने बैठक में डिप्टी आरटीओ विद्या देवी को निर्देश दिए कि किसी भी वाहन को बिना कारण न रोका जाए।
विज्ञापन
सिंगल विंडो की जगह बनेगा प्राधिकरण
उद्योग अच्छा कार्य करेंगे तभी ट्रक संचालकों को काम मिलेगा। इसके लिए वह दोनों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य रहे हैं। सिंगल विंडो को बंद करके जल्द एक प्राधिकरण बनाया जाएगा, जिसमें सभी अधिकारियों को समय सीमा के भीतर ही फाइल निपटानी होगी। कमेटी फाइल सीएम के पास मंजूरी के लिए भेजेगी। अब बिना कारण सचिवालय घूमने के बजाय सीधे सीएम से स्वीकृति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने यूनियन को कमजोर करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन