फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck crushed cycle rider at paonta sahib

ट्रक ने कुचला साइकिल सवार, मौके पर मौत

Sun, 08 Apr 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 08 Apr 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
truck crushed cycle rider at paonta sahib

पांवटा-भंगानी मार्ग पर शिवपुर-हरिपुर में सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात को तेज रफ्तार हाईड्रा ट्रक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


आरोपी चालक वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  
विज्ञापन


गोंदपुर से फूलपुर पंचायत के बृजमोहन(55) पुत्र जगीरी शुक्रवार रात को साइकिल पर अपने घर काहनूवाला जा रहा था। इस बीच तेज रफ्तार हाईड्रा ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बृजमोहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में वाहन चला रहा था। वह वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। समीप से गुजर रहे एक पुुलिस जवान ने हादसे की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस थाने में दे दी।


देर रात को 108 एंबुलेंस में घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित किया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सड़क हादसे में आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed