फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trivendra Singh Rawat Statement on Himachal Vidhansabha Election.

'जहां भी गया, वहां बनाई भाजपा की सरकारें, अब हिमाचल की बारी'

Mon, 19 Jun 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिपुरधार / संगड़ाह (सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिपुरधार / संगड़ाह (सिरमौर Updated Mon, 19 Jun 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Trivendra Singh Rawat Statement on Himachal Vidhansabha Election.

भाजपा की शिमला संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथयात्रा रविवार को हरिपुरधार स्थित माता भंगायणी मंदिर से शुरु हुई। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


रथयात्रा के शुरू होने से पहले यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते रावत ने कहा कि मैं जहां भी गया, भाजपा की सरकारें बनती चली गईं। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले वह उत्तरप्रदेश चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ यूपी का सह चुनाव प्रभारी रहा। यहां पर पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पहले झारखंड का भी चुनाव प्रभारी रहा हूं। वहां पर भी पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि अब मैं हिमाचल का इतिहास बदलने यहां पहुंच गया हूं। हिमाचल में परिवर्तन की आहट साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विस चुनाव में हिमाचल में भाजपा 60 सीटों पर जीत दर्ज करके नया इतिहास बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता को छलना व झूठे वायदे करना कांग्रेस की फितरत है। उन्होंने कहा कि जो धोखा दे उसका नाम पाकिस्तान है और जो बार-बार धोखा दे उसका नाम कांग्रेस है। इस दौरान रावत ने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफों के भी कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी लागू होने से देश की विकास दर में भारी इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि में उत्तराखंड में नोटबंदी व सर्जिकल स्ट्राइक का सर्वेक्षण करवाया है। उत्तराखंड के 82 फीसदी लोगों ने नोटबंदी व 86 फीसदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केंद की मोदी सरकार ने 3 वर्षो के दौरान 8 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है। देश के 25 हजार करोड़ गरीब लोगों के बैंक खाते खुलवाए हैं।


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने किसानों को एक लाख तक का लोन सिर्फ 2 फीसदी ब्याज पर उपलब्ध करवा रही है। केंद्र सरकार ने भी किसानों को 4 फीसदी ब्याज पर लोन देने का फैसला किया है। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, शिलाई के विधायक बलदेव तोमर, पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक हृदयराम, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बलबीर सिंह चौहान, हीरा सिंह ठाकुर, सहीराम चौहान, प्रताप तोमर समेत कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपिस्थत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed