{"_id":"d11653fbeac8cd075e938fd50cf21ee8","slug":"trilokinath-pori-fair-at-lahaul-spiti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन संस्कृति की पहचान है त्रिलोकीनाथ पोरी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन संस्कृति की पहचान है त्रिलोकीनाथ पोरी मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
Updated Fri, 22 Aug 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल घाटी के त्रिलोकनाथ में प्राचीन एवं ऐतिहासिक पोरी मेला शुक्रवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय इस मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि उपायुक्त लाहौल स्पीति हंसराज चौहान होंगे।
विज्ञापन
इससे पहले भगवान त्रिलोकनाथ मंदिर से सप्तधारा के लिए एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण में शोभा यात्रा पहुंचने के साथ ही पोरी मेला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मेले में होंगे कई रोचक मुकाबले
पोरी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान अमर लाल ने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल मुकाबले में वॉलीबाल प्रतियोगिता के साथ कबड्डी और रस्साकस्सी के रोचक मुकाबले भी करवाए जा रहे है।
विज्ञापन
मेले में पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ डीसी लाहौल स्पीति हंसराज चौहान और दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता स्टेट वूल फेडरेशन के चेयरमैन रघुवीर सिंह ठाकुर करेंगे। उदयपुर के एसएचओ चांद प्रकाश ने कहा कि मेले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
इस दौरान पुलिस जवान कोने-कोने में शरारती तत्वों पर ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर विधायक एवं एसटी कमीशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, लाहौल स्पीति जनजातीय कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्र मोहन परशीरा ने पोरी मेले के पावन अवसर पर लाहौलवासियों को शुभकामनाएं दी है।