फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trilok Thakur became the President of the non gazetted Employees Federation, the other group said - Elections

Shimla: त्रिलोक ठाकुर बने कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष, दूसरा गुट बोला- चुनाव गैर सांविधानिक

Fri, 27 Oct 2023 09:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 09:27 PM IST
सार

त्रिलोक ठाकुर को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार को उद्यान निदेशालय सभागार में चुनाव में कर्मचारियों ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है। यह चुनाव अगले तीन वर्षों 2026 तक मान्य होंगे। 

विज्ञापन
Trilok Thakur became the President of the non gazetted Employees Federation, the other group said - Elections
त्रिलोक ठाकुर बने अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिलोक ठाकुर को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार को उद्यान निदेशालय सभागार में चुनाव में कर्मचारियों ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है। यह चुनाव अगले तीन वर्षों 2026 तक मान्य होंगे। बैठक में जिलों के अध्यक्ष, अधिकृत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। चुनाव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व महासचिव गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष के अलावा सम्मेलन में ध्रुव सिंह भूरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एलडी चौहान उपाध्यक्ष, राजीव चौहान को महासचिव, हरिंद्र मेहता को संयुक्त सचिव, बनवीर ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। लोकेंद्र चौहान, रेखा मेहता, नरवीर शर्मा, नरेश कुमार, भूप सिंह को उपप्रधान चुना गया। बैठक में चुने पदाधिकारियों को कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन


महासंघ की नई कार्यकारिणी जल्द ही राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। इसमें हर जिला और विभाग को बराबर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। प्रदेशभर से भारी संख्या में कर्मचारियों का शिमला पहुंचे। 11:30 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। जैसे ही अध्यक्ष का ऐलान हुआ। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। ढोल नगाड़ों की ताल पर नाटी भी डाली गई। अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर लंबे समय से महासंघ से जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में वह गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वे 5 बार गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ शिक्षा निदेशालय इकाई के अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन


पद की लालसा के लिए करवाए चुनाव : भरत शर्मा
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (प्रदीप गुट) के महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को जो चुनाव हुए हैं, वह गैर सांविधानिक हैं। शुक्रवार को जो चुनाव हुए हैं, वह किसी सेवाएं महासंघ के चुनाव हैं। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव 9 सितंबर को हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महासंघ के साथ जो सेवाएं महासंघ के नाम से हैं, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की तुलना न करें। यह चुनाव सीधे राज्य स्तर पर हुए हैं। ब्लॉक स्तर पर इस संगठन के कोई चुनाव नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed