फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tributes paid to martyrs by donating blood on Kargil Vijay Diwas

Shimla News: कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान कर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Thu, 27 Jul 2023 01:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

शिविर में नियंत्रक संचार लेखा, संचार विभाग के 14 कर्मियों ने रक्तदान किया। राज्य रेडक्रॉस की मानद सचिव डॉ. किमी सूद ने भी इस मौके पर रक्तदान कर लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Tributes paid to martyrs by donating blood on Kargil Vijay Diwas
शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मौका था हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस, नियंत्रक संचार लेखा, संचार विभाग, भारत सरकार और अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में रेडक्रॉस भवन बार्नेस कोर्ट में रक्तदान शिविर का। शिविर में हर आयु के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और 45 यूनिट रक्त जुटाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव एवं राज्य रेडक्रॉस के महासचिव राजेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि  उपस्थित हुए।

विज्ञापन


नियंत्रक संचार लेखा शिल्पी सिन्हा ने शिविर की अध्यक्षता की। राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) की मानद सचिव डॉ. किमी सूद और उपनियंत्रक संचार लेखा मयंक नेगी ने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन में दीनदयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल की डाॅ. गंगा शर्मा की अगुवाई में स्टॉफ नर्स स्नेह ग्रेवाल, लैब टेक्नीशियन इंदिरा मेहता, प्रमोद कुमार, काउंसलर मीनाक्षी मेहता और दुर्गा सिंह ने सहयोग दिया।  
विज्ञापन


राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने भी शिविर में रक्तदान किया। कहा कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में रक्तदान कर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शिविर में नियंत्रक संचार लेखा, संचार विभाग के 14 कर्मियों ने रक्तदान किया। राज्य रेडक्रॉस की मानद सचिव डॉ. किमी सूद ने भी इस मौके पर रक्तदान कर लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले, जरूरतमंदों को मिलेगा शिविर का लाभ
चार बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान शिविर में जो रक्त जमा होता है वह जरूरतमंद लोगों के काम आता है। -पुरषोत्तम कुमार

पटना में एक बार अस्पताल में दाखिल रिश्तेदार को खून की जरूरत थी। परिवार के लोग भी खून देने से कतरा रहे थे, उस समय पहली बार रक्तदान किया। अब तक कई बार रक्तदान कर चुका हूं। -पंकज कुमार

लोग कई तरह के दान करते हैं लेकिन सबसे महान दान रक्तदान है। पति विपिन लगातार रक्तदान करते हैं, उनसे प्रेरित होकर अब मैं भी रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करना चाहती हूं।-रीना

मदद करने वालों को ही जरूरत पड़ने पर मदद मिलती है। खून की जरूरत किसी को कभी भी पड़ सकती है। हम रोटरी क्लब के सदस्य हैं पति केशव श्रीवास्तव भी नियमित तौर पर रक्तदान करते हैं।- सविता श्रीवास्वत



सरिता ठाकुर ने ली अंगदान की शपथ
 रेडक्रॉस भवन बार्नेस कोर्ट में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान स्टेट ऑर्गेन एंड टिशु ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) ने अंगदान महोत्सव के मौके पर ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर नरेश कुमार और भारती कश्यप ने लोगों को अंगदान को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर शिमला की सरिता ठाकुर ने अंगदान की शपथ ली। लाइंस क्लब की सदस्य सरिता ठाकुर ने बताया कि हमारा जीवन खत्म होने के बाद भी हमारी आंखों से कोई इस खूबसूरत प्रकृति को देख सकता है। हमारे अंग किसी के काम आ सके इसके लिए अंगदान की शपथ ली है। परिचितों को भी अंगदान के लिए जागरूक करूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed