कांगड़ा: कारगिल हीरो शहीद विक्रम बतरा को अर्पित किए श्रद्धासुमन
कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के खातिर दुश्मनों को मारकर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की जयंती मनाई गई। पालमपुर में शहीद विक्रम बतरा कॉलेज और अन्य जगहों पर विक्रम बतरा को नमन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के खातिर दुश्मनों को मारकर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की जयंती मनाई गई। पालमपुर में शहीद विक्रम बतरा कॉलेज और अन्य जगहों पर विक्रम बतरा को नमन किया गया। विक्रम बतरा कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कौंडल, शहीद के पिता गिरधारी लाल बतरा, माता कमल कांता बतरा और स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन विक्रम बतरा के माता-पिता को एनसीसी कैडेट्स ने एस्कॉर्ट किया। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कौंडल ने कहा कि कैप्टन विक्रम बतरा को उनके अनुकरणीय साहस और मातृ भूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
कॉलेज की ओर से उनके माता-पिता और भांजे ईशान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जीएल बतरा ने कैप्टन विक्रम बतरा की बचपन की यादों और उनके बहादुरी के किस्सों को साझा किया। कॉलेज विद्यार्थियों रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मनोज, सुदर्शन वासुदेवा, नरेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र ठाकुर, राजकुमार मंगलानी, चंदन शर्मा, संजय कुमार, जयकिशन, पूजा शर्मा, पूनम शर्मा, लक्ष्मी मेहता और मीनू आदि मौजूद रहे।