फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tribute paid to freedom fighters and martyrs on Army Day in Bilaspur

Bilaspur News: बिलासपुर में सेना दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Jan 2024 01:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 01:12 PM IST
सार

 सेना दिवस के उपलक्ष्य पर शहीद स्मारक बिलासपुर में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Tribute paid to freedom fighters and martyrs on Army Day in Bilaspur
स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से सेना दिवस के उपलक्ष्य पर शहीद स्मारक बिलासपुर में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि पूरे देश में आज सेना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी सैनिकों को इसकी बधाई दी। शहीद स्मारक पर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार ने कहा 1947 में जब देश आजाद हुआ तो देश भर में उथल-पुथल का माहौल था।

विज्ञापन


इस कारण प्रशासनिक समस्याएं हो रही थीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को आगे आना पड़ा। इस दौरान एक विशेष सेना कमांड का गठन किया गया, लेकिन उस समय भारतीय सेना के प्रमुख ब्रिटिश मूल के हुआ करते थे। इसके बाद 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाने लगा। इस मौके पर एडीसी निधि पटेल, हवलदार प्रवीण, कैप्टन धनीराम, सूबेदार मेजर जगजीत सिंह, कैप्टन कुलवीर सिंह, कैप्टन सीताराम, और कैप्टन राजेश चंद सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed