फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tribal Advisory Council constituted under the chairmanship of Chief Minister, Government issued notification

Shimla News: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनजातीय सलाहकार परिषद गठित, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Wed, 10 May 2023 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 May 2023 05:55 PM IST
सार

प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू परिषद के अध्यक्ष तथा राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी इसके उपाध्यक्ष होंगे। 

विज्ञापन
Tribal Advisory Council constituted under the chairmanship of Chief Minister, Government issued notification
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार ने प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू परिषद के अध्यक्ष तथा राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी इसके उपाध्यक्ष होंगे। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज परिषद के सदस्य होंगे।

विज्ञापन


अन्य सदस्यों में जिला चंबा से हेमराज, रवि शर्मा, सतीश शर्मा, दौलत राम, जिला लाहौल-स्पीति से सोनम तर्गे, छेवांग, सुशील एडवोकेट, मोहन लाल, जिला किन्नौर से एडवोकेट अमर चंद, डॉ. सूर्य प्रकाश बोरस, बीर सिंह, सुख देव, केसर नंद नेगी और जय किशन नेगी शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव परिषद के पदेन सदस्य एवं आयुक्त एवं प्रधान सचिव जनजातीय इसके संयुक्त पदेन सदस्य होंगे। परिषद का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। इसी तर्ज पर जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, लाहौल-स्पीति, भरमौर तथा पांगी के लिए भी उपयोजना एवं अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निगरानी के लिए परियोजना सलाहकार समितियों के गठन की अधिसूचनाएं भी जारी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed