फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   trend of youth towards civil engineering increased in Himachal 90% seats booked

Himachal Pradesh: सिविल इंजीनियरिंग में बढ़ा युवाओं का रुझान, 90 फीसदी सीटें बुक

Sat, 06 Jul 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 06 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में युवा सिविल इंजीनियरिंग में रुचि दिखा रहे हैं। इसका पता बहुतकनीकी संस्थानों से चल रहा है जहां 90 फीसदी सीटें बुक हो गई हैं। 

विज्ञापन
trend of youth towards civil engineering increased in Himachal 90% seats booked
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के युवाओं की सिविल इंजीनियरिंग में दिलचस्पी बढ़ रही है। प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में द्वितीय वर्ष (लीट) में सिविल इंजीनियरिंग कोर्स की 90 फीसदी सीटें बुक हो गई हैं। बहुतकनीकी संस्थानों में अब दूसरे की काउंसलिंग प्रक्रिया 18 जुलाई को होगी, जबकि इसके लिए अभ्यर्थी 14 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से द्वितीय वर्ष (लीट) के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 26 जून को की गई थी। काउंसलिंग के बाद विभाग ने खाली सीटों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग के कोर्सों की 90 फीसदी के करीब सीटें बुक हो चुकी हैं, जबकि अब दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 18 जुलाई को होगी। इससे पहले अभ्यर्थी चार से 14 तक काउंसलिंग में भाग लेने के लिए विभाग के पास ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण की हुई काउंसलिंग के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग करवा रहे विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों में बहुत कम सीटें बची हैं। इस दौरान कुछेक संस्थानों में 1 से 10 तक सीटें खाली पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


बहुतकनीकी संस्थान
 
सुंदरनगर  1
हमीरपुर  3
रोहड़ू 7
किन्नौर 13
ऊना 4
चंबा 3
बनीखेत 3
तलबाड़ 4
कुल्लू 4
लाहौल-स्पीति 2
रेहन 7

Trending Videos

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक का कहना है कि लीट के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया हो गई है और शेष बची सीटों की जानकारी भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

पिछले साल शुरू हुए मेक्ट्रोनिक्स कोर्स में बढ़ा रुझान
पिछले साल राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्निक चंबा में मेक्ट्रोनिक्स कोर्स शुरू किया गया था। कोर्स की ओर भी अभ्यर्थियों का रुझान बढ़ा है। पहले ही चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में कोर्स में मात्र 14 सीटें ही शेष बची हैं। इनमें 12 सीटें सामान्य और दो ईडब्ल्यूएस कोटे की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed