फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Treatment of former CM Virbhadra Singh going on under the supervision of doctors of six departments

छह विभागों के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का उपचार

Sat, 12 Jun 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Jun 2021 07:20 PM IST
सार

वीरभद्र सिंह आईजीएमसी के मेकशिफ्ट वार्ड में दाखिल हैं। एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, मेडिसन, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, एंडो कार्योनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के कंसलटेंट डॉक्टरों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Treatment of former CM Virbhadra Singh going on under the supervision of doctors of six departments
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आईजीएमसी प्रबंधन और भी सजग हो गया है। शनिवार को आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य ने छह विभागों के कंसलटेंट डॉक्टरों की टीम का गठन किया। अलग-अलग बीमारियों के डॉक्टर इलाज के दौरान अन्य डॉक्टरों के साथ मिलकर उपचार करेंगे। पूर्व सीएम के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी भी रखेंगे। इसकी पुष्टि आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने की है। 

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह आईजीएमसी के मेकशिफ्ट वार्ड में दाखिल हैं। एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, मेडिसन, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, एंडो कार्योनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के कंसलटेंट डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा नोडल ऑफिसर को क्लीनिकल मैनेजमेंट की देखभाल का जिम्मा दिया गया है। अगर किसी चीज की जरूरत पड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी आईजीएमसी के एमएस को भी दी गई है। उधर शनिवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंचे। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की हालत में सुधार है। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फूड पाइप से दी जा रही हाई प्रोटीन डाइट
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मेकशिफ्ट वार्ड में अन्य मरीजों से अलग दाखिल किया गया है। इन्हें एनआरएम मास्क लगाया गया है। ऑक्सीजन लेवल भी 95 से ऊपर चल रहा है। फूड पाइप से उन्हें हाई प्रोटीन डाइट दी जा रही है। इसमें काला चना का जूस समेत अन्य चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीरभद्र स्वस्थ, आईजीएमसी में ले रहे स्वास्थ्य लाभ : विक्रमादित्य
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार है और डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह जानकारी उनके पुत्र एवं कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम की फेसबुक आईडी के जरिये दी। विक्रमादित्य ने वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में चल रहीं अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि वीरभद्र सिंह डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मां भीमाकाली के आशीर्वाद, प्रदेश के लोगों के स्नेह और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। साथ ही अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। आईजीएमसी शिमला में दाखिल वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की बीते शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरभद्र सिंह दूसरी बार पॉजिटिव हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed