फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transport Minister in action: Black list of five buses running without documents

एक्शन मोड में मंत्री

Tue, 04 Jan 2022 12:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister in action: Black list of five buses running without documents
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल सरकार के खजाने को चूना लगाने वाली दूसरी राज्यों की निजी वोल्वो बसों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। खुद परिवहन मंत्री एक्शन मोड में आ गए हैं। नैहरनपुखर में सोमवार रात दस बजे विभाग ने दूसरे राज्यों की ऐसी बसों पर लाखों रुपये जुर्माना लगाया। खुद परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और आरटीओ प्रदीप भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभाग की टीम आरटीओ की अगुवाई में रक्कड़ के पास कलोहा और भरवाईं के पास चलाली में नाका लगाकर रुटीन जांच कर रही थी। इस दौरान कुछ बसों के चालान किए गए। इसी बीच पता चला कि कुछ बस चालक रास्ता बदलकर निकल गए। पुलिस ने उन्हें नैहरनपुखर में घेर लिया। परिवहन मंत्री ने बताया कि इनमें से ज्यादातर बसों के पास जरूरी कागजात नहीं थे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए फिलहाल इन्हें जब्त नहीं किया गया है। लेकिन चार से पांच बसों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। अब यह बसें हिमाचल में नहीं चल पाएंगी। प्रदेश की सीमा में मिलने पर इन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल इन दिनों बिना टैक्स दिए चल रही बाहरी राज्यों कई बसों पर परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि रात को चलाई जा रहीं यह वोल्वो बसें अधूरे दस्तावेजों के सहारे चलाई जा रही हैं। हिमाचल परिवहन विभाग ने नियमों की अनदेखी कर हिमाचल प्रदेश में लग्जरी बसें चला रहे दूसरे राज्यों के ऑपरेटरों पर बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed