फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transport Minister GS Bali Statement on Virbhadra Singh.

बाली बोले- सीएम से सिर्फ मुद्दों पर मतभेद, गुड़िया को दिलाएंगे इंसाफ

Wed, 26 Jul 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Wed, 26 Jul 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister GS Bali Statement on Virbhadra Singh.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि गुड़िया प्रकरण को लेकर लोगों के साथ प्रदेश सरकार भी चिंतित एवं दुखी है। किसी भी सरकार की सबसे बड़ी पूंजी उसकी विश्वसनीयता है। सरकार का यह राजधर्म बनता है कि गुड़िया को इंसाफ मिले।

विज्ञापन


नगरोटा बगवां में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में स्वाति के प्रश्न के जवाब में बाली ने कहा कि गुड़िया मामले में यदि संवाद में कमी नहीं होती, तो लोगों में भ्रांतियां नहीं फैलतीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्रुटियों को एक तरफ रखकर सीबीआई को सहयोग करके गुड़िया के कातिलों को सजा मिले। यही उसे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं सिराज के युवक महेंद्र के मुख्यमंत्री से तकरार पर पूछे प्रश्न के उत्तर में बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, उनके साथ मनभेद कभी नहीं रहे। मतभेद लोकतंत्र का तकाजा है। सुनील कश्यप के सवाल के जवाब में कहा कि बेरोजगारी भत्ता देना कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में शामिल था। लेकिन, वह चाहते हैं प्रदेश में कांग्रेस के आगामी घोषणा पत्र में रोजगार नीति भी शामिल हो।

ज्वाली की अंजली गुलेरिया के प्रश्न के उत्तर में बाली ने कहा कि सिंथेटिक ड्रग्ज सबसे बड़ी चिंता है। नशे के सौदागरों पर तो सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। लेकिन, सबसे बड़ी जरूरत बच्चों को स्कूल स्तर पर जागरूक करना है।

अभिभावकों से समय निकालकर अपने बच्चों की समस्याओं को जानने और उन्हें संस्कारित करने का आह्वान किया। मंडी के नवीन पाल के कंडक्टर भर्ती न होने के प्रश्न पर बाली ने कहा कि यह मामला सरकार के साथ आम जनता से भी जुड़ा है।


कुछ लोग भर्ती को रोकने के प्रयास कर रहे हैं, जो युवाओं के साथ खिलवाड़ है। इस मौके पर जनस्वास्थ्य एवं सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed