{"_id":"67be1686602b377d4e49bea812c3ef98","slug":"transport-minister-gs-bali-press-conference-in-kangra-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री जीएस बाली इस दिन करेंगे बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री जीएस बाली इस दिन करेंगे बड़ा खुलासा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 07 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर जीएस बाली से पूछे गए सवाल पर उन्होंने बस इतना ही कहा कि यह उनका निजी मामला है। शुक्रवार को वह सीएम से मिलकर बातचीत करेंगे। अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने अपने ऐलान पर स्टैंड जारी रखते हुए कहा कि 27 जुलाई को खुलासा किया जाएगा कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन
बाली ने कहा कि पूर्व भाजपा शासन के दौरान भी उन्होंने रोजगार रैली की थी। उसी रैली का इतना जबरदस्त रिस्पांस मिला था कि जिला कांगड़ा से 10 से 11 सीटें कांग्रेस को मिलीं। उनकी इस रैली को नहीं रोका जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से मंडी में लोस चुनाव में ब्राह्मणवाद के कारण कांग्रेस की सीट हारने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
बाली राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कन्या छात्रावास का उद्घाटन कर साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने बाले प्रशासनिक भवन का नींव पत्थर रखकर तत्काल इस प्रोजेक्ट के लिए दो करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की। उन्होंने सूबे के तमाम तकनीकी शिक्षण संस्थानों के कन्या छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल को मौके पर निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में उन्हें जो विभाग सौंपें, वे सही तरीके से चल रहे हैं। दस नए माडल आईआईटी खोले जाएंगे। इनमें से से दो जिला कांगड़ा में खोले जाएंगे। ऐलान किया कि अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को अपनी ट्रांसफर की भी च्वॉइस दी जाएगी। बाली ने बीएसएनएल को 6 माह के भीतर ब्वॉयज हॉस्टल बनाने के निर्देश दिए।