फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transport minister GS Bali Press Conference

मनकोटिया के बाद अब बाली के बदले तेवर, CM और विस चुनावों पर बड़ा बयान

Wed, 12 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Transport minister GS Bali Press Conference

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया के बाद अब परिवहन मंत्री जीएस बाली के तेवर भी बदल गए हैं। मनकोटिया से मुलाकात के एक दिन बाद बाली ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर अप्रत्यक्ष तौर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी एक ही चेहरे को आगे करके विधानसभा चुनाव लड़ेगी और वह हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी। 

विज्ञापन


हिमाचल शांत राज्य है, यहां पार्टी बिहार नहीं देवभूमि पैटर्न पर चुनाव लड़ेगी। राजधानी शिमला में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर बाली ने कहा कि वह सोनिया गांधी के आशीर्वाद से ही कैबिनेट मंत्री बने हैं। पार्टी में चल रही खटपट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन बेहतरीन काम कर रहा है।
विज्ञापन


संगठन पथ यात्रा शुरू करने जा रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर कमेटियों का गठन होना है। राहुल गांधी भी हिमाचल का दौरा करेंगे। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बाली ने कहा कि मैं कांग्रेस सरकार का मंत्री हूं, अभी मैं पार्टी में ही हूं। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल के कारण ही कांग्रेस शिमला नगर निगम का चुनाव हारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाली बोले, मेजर से की मन की बात

Transport minister GS Bali Press Conference

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में कांगड़ा जिले की अहम भूमिका रही है। अकेले कांगड़ा जिले से कांग्रेस को 10 सीटें मिली थीं। इसी कारण कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी। अब कांगड़ा जिले में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। वीरभद्र और विक्रमादित्य पर अपरोक्ष हमले के बाद बाली मनकोटिया के साथ खड़े नजर आ  रहे हैं। 

मनकोटिया से मुलाकात को लेकर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने स्पष्ट किया कि मेजर कांग्रेस पार्टी के नेता और मेरे पुराने दोस्त और पड़ोसी हैं। जब भी पड़ोसी पर जब संकट आता है तो पूछना पड़ता है। इसी कारण आशियाना में बैठकर चाय पी और उनसे मन की बात की।

उन्होंने कहा कि मनकोटिया को न तो मेरे कहने पर पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया और न ही हटाने पर मुझसे पूछा गया। बाली ने कहा कि मनकोटिया पहले भी पार्टी छोड़कर चले गए थे और फिर वापस आ गए थे।  सच्चाई यह है जब भी पड़ोसी पर संकट आता है तो साथ रहने वाले व्यक्ति का फर्ज बनता है कि वह उसका हालचाल पूछे। बाली ने कहा कि वह पूरे हिमाचल का दौरा करेंगे। 

प्रेसवार्ता से पहले बाली से मिले मुकेश
बाली ने मंगलवार दोपहर 3 बजे प्रेसवार्ता बुलाई थी। इससे पहले उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाली के साथ बंद कमरे में मुलाकात की। इसके भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। वीरभद्र सिंह के खिलाफ चल रहे केसों पर बाली ने कहा कि ये मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसमें कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे किसी के साथ कोई मतभेद नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed