फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transparent coach will run on this railway track in Himachal

हिमाचल के इस रेल ट्रैक पर नए साल पर चलेंगे पारदर्शी कोच

Sun, 30 Dec 2018 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Dec 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Transparent coach will run on this railway track in Himachal

नए साल में पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन पर भी पर्यटकों को पारदर्शी कोच (विस्टाडोम) की सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटक रेल सफर के दौरान कांगड़ा घाटी के सौंदर्य को निहार सकेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे रोलिंग स्टॉक्स सदस्य राजेश अग्रवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने मारंडा से जोगिंद्रनगर तक रेल में सफर किया। सफर से पूर्व राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांगड़ा घाटी के महत्वपूर्ण शक्तिस्थलों कांगड़ा, ज्वालाजी, चामुंडा, बैजनाथ आदि सहित मुख्य पर्यटन स्थलों में धार्मिक पर्यटकों को सुविधा प्रदान करना बोर्ड का प्रयास है।

विज्ञापन

 

ओवरहेड ब्रिज बनेंगे, पूरी हों औपचारिकताएं

Transparent coach will run on this railway track in Himachal

स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों सहित गैैर सरकारी संस्थाओं को सहयोग भी अपेक्षित है।उन्होंने कहा कि रेलवे भाप इंजन को ज्वालाजी तक बढ़ाने की संभावनाएं देख रहा है। इसके लिए यदि कोई टूरिस्ट सर्कल बनता है, तो इसे शीघ्र चालू कर दिया जाएगा।

सुपर फास्ट ट्रेन के ट्रायल को लेकर बोर्ड के पास कोई भी रिपोर्ट अब तक नहीं पहुंची है।अग्रवाल ने कहा कि पठानकोट से जोगिंद्रनगर रूट पर अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग हटाकर ट्रेन की रफ्तार बढ़ाई जानी है।

इसके लिए ओवर हैड ब्रिज बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार आगे आकर इसकी औपचारिकताएं पूरी करे। औपचारिक्ताएं पूरी होते ही रेलवे बोर्ड इस पर काम शुरू करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed