फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transfers of Teachers by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

अब नपेंगे बिना विद्यार्थियों वाले स्कूलों में टाइम पास करने वाले शिक्षक, होगा तबादला

Sun, 03 Feb 2019 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Feb 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Transfers of Teachers by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जीरो इनरोलमेंट वाले विषयों के शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। इन शिक्षकों को रिक्त पदों वाले स्कूलों में भेजा जाएगा। नवीं से जमा दो कक्षा में पढ़ाने वाले पीजीटी और प्रवक्ताओं के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है। शनिवार को जारी आदेशों के तहत उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से एक सप्ताह के भीतर ऐसे स्कूलों का ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बीते एक साल के दौरान प्रदेश सरकार ने कई स्कूलों में साइंस और कामर्स विषय शुरू किए हैं। शैक्षणिक सत्र के बीच में साइंस और कामर्स शुरू होने के चलते इन स्कूलों में विद्यार्थियों ने तो प्रवेश नहीं लिया, लेकिन जुगाड़ तंत्र के सहारे कई शिक्षकों ने यहां अपने तबादले करवा लिए।
विज्ञापन


बीते कई माह से ऐसे स्कूलों में बिना विद्यार्थियों को पढ़ाए ही ये शिक्षक भारी-भरकम वेतन पा रहे हैं। निदेशालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए ऐसे शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से रिक्त पदों से जूझ रहे स्कूलों में भेजने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा है कि सभी उपनिदेशकों से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय की कार्यप्रणाली पर सवाल

Transfers of Teachers by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

जीरो इनरोलमेंट वाले विषयों के शिक्षकों के तबादले कैसे हो गए? इसको लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। जब निदेशालय को यह मालूम था कि स्कूलों में संबंधित विषय में दाखिले नहीं हुए तो किस आधार पर वहां शिक्षक भेजे।

मुख्यमंत्री आफिस को किया गुमराह
हिमाचल में तबादलों पर बैन है। सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी से तबादले हो सकते हैं। जिस शिक्षक का तबादला किया जा रहा है, उसे जीरो इनरोलमेंट वाले स्कूल में भेजा जा रहा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं दी गई। ऐसे में तबादले करवाने वालों ने सीएम आफिस को भी गुमराह किया। ऐसे तबादलों के लिए डीओ देने वाले विधायकों और मंत्रियों ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed