फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trains ran late from Kalka due to farmers' protest

Shimla News: किसान आंदोलन के चलते कालका से देरी से चली ट्रेनें

Thu, 25 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Trains ran late from Kalka due to farmers' protest
बाहरी राज्यों से आवाजाही रही प्रभावित
विज्ञापन

दो से चार घंटे देरी से शिमला स्टेशन पर पहुंची ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर वीरवार को किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।
पंजाब में किसान आंदोलन के चलती बाहरी राज्यों से आने वाली ट्रेनें कालका में देरी से पहुंचीं। बाहरी राज्यों से आने वाली ट्रेनों से शिमला के लिए कनेक्टिविटी देने के लिए कालका से देरी से ट्रेनें चलाई गईं। निर्धारित समय से दो से चार घंटे देरी से ट्रेनें शिमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को आवाजाही करने के लिए पेरशानी झेलनी पड़ी। कालका-शिमला एक्सप्रेस 52453 ट्रेन दो घंटे देरी से दोपहर 2:02 बजे शिमला रेलवे स्टेशन पहुंची। रोजाना यह ट्रेन सुबह 11:50 बजे शिमला पहुंचती है लेकिन कनेक्टिविटी देने के लिए कालका से ट्रेन का संचालन देरी से किया गया। इससे वापसी में भी शिमला स्टेशन से ट्रेन देरी से चली। शिवालिक डीलक्स 52451 ट्रेन भी दो घंटे देरी से दोपहर 1:20 बजे पहुंची। हिमालयन क्वीन 52455 ट्रेन डेढ़ घंटा देरी से शाम 5:50 बजे पहुंची। कालका-शिमला स्पेशल 04506 ट्रेन चार घंटा देरी से दोपहर 2:04 बजे पहुंची। इस ट्रेन का शिमला स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 10:05 बजे निर्धारित है। स्पेशल 04563 ट्रेन भी देरी से दोहपर 2:51 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article