{"_id":"611574439d2b5e4214020707","slug":"trainee-hurt-by-drug-charges-attacked-and-killed-an-elderly-woman-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के आरोप से आहत प्रशिक्षु ने किया हमला, साथ पढ़ने वाली लड़की की दादी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के आरोप से आहत प्रशिक्षु ने किया हमला, साथ पढ़ने वाली लड़की की दादी की हत्या
Fri, 13 Aug 2021 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:49 AM IST
सार
सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में देर देर रात एक निजी कॉलेज के प्रशिक्षु ने अपने साथ की लड़की प्रशिक्षु के घर पर हमला कर उसकी दादी का मर्डर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में देर देर रात एक निजी कॉलेज के प्रशिक्षु ने अपने साथ की लड़की प्रशिक्षु के घर पर हमला कर उसकी दादी का मर्डर कर दिया। इस घटना में युवती बाल बाल बची है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए जिन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को साथ लगते घर में लेंटर पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
युवक और युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। सूचना मिलने पर डीएसपी सुंदर नगर तथा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे औकर उन्होंने जांच शुरू कर दी है। युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। घायल दादी को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया था जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
बीच बाजार में हुई इस घटना पर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी का कहना है कि युवती ने उस पर नशे के आरोप लगाए थे। उसके घर पर पुलिस भेजी थी जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी झारखंड का रहने वाला है
विज्ञापन