फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Train

नवरात्र पर कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 24 Sep 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Train
शिमला। नवरात्रों से पहले रेलवे सैलानियों को तोहफा देने जा रहा है। कालका-शिमला रेलमार्ग पर अंबाला रेल मंडल ने 27 सितंबर से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 30 अक्तूबर तक यह गाड़ी चलेगी। अक्तूबर माह के लिए गाड़ियों में भारी वेटिंग को क्लीयर करने के लिए यह गाड़ी चलाई जा रही है। कालका-शिमला नैरो गेज लाइन पर स्पेशल ट्रेन नंबर 52459/60 कालका और शिमला के बीच दौड़ेगी। ट्रेन में शिवालिक एक्सप्रेस वाले 6 डीलक्स कोच होंगे। गाड़ी में कुल 104 सीटें होंगी। ट्रेन का किराया सामान्य ट्रेनों की तरह ही होगा। कालका रेलवे स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन सुबह पांच बज कर पंद्रह मिनट पर शिमला की ओर रवाना होगी। करीब पांच घंटे में ट्रेन शिमला पहुंचेगी। शिमला से यह ट्रेन शाम 5:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन का संचालन शुरू करने के लिए रेलवे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्री इस गाड़ी की ऑनलाइन रिजर्वेशन भी करवा सकेंगे। मौजूदा समय में कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 5 गाड़ियां चल रही हैं। स्पेशल गाड़ी शुरू होने के बाद गाड़ियों की संख्या बढ़ कर 6 हो जाएगी।
विज्ञापन

27 सिंतबर से शुरू हो जाएगी गाड़ी : सेठी
शिमला रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि मंडल कार्यालय से आदेश प्राप्त हुए हैं। 27 सितंबर से गाड़ी शुरू हो जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

रेल कार की टाइमिंग पर अप्रैल में चलाई थी गाड़ी
रेलवे ने समर टूरिस्ट सीजन से पहले अप्रैल माह में भी वेटिंग क्लीयर करने के लिए यह गाड़ी चलाई थी। तीन महीनों तक इस गाड़ी का संचालन किया गया। यात्रियों की डिमांड को देखते हुए रेलवे इस गाड़ी को इस बार नियमित भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed