फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   train

रेल म्यूजियम की स्टीम इंजन जैसी एंट्री

Sun, 08 Sep 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
train
शिमला। ओल्ड बस स्थित बाबा भलखू रेल म्यूजियम का एंट्री प्वाइंट अब स्टीम इंजन की तरह दिखाई देगा। एंट्री प्वाइंट को आकर्षक बनाने के लिए रेलवे ने स्टीम इंजन का मॉडल तैयार कर शिमला पहुंचा दिया है। पंद्रह दिनों के भीतर इसे रेल म्यूजियम के एंट्री प्वाइंट पर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेंबर रोलिंग स्टॉक रेलवे बोर्ड राजेश अग्रवाल ने 23 दिसंबर 2018 को बाबा भलखू रेल म्यूजियम का निरीक्षण करने के बाद रेलवे अधिकारियों को म्यूजियम की एंट्री को स्टीम इंजन की तरह आकर्षक बनाने के निर्देश दिए थे। रेलवे ने म्यूजियम की एंट्री के लिए स्टीम इंजन का प्रारूप तैयार कर शिमला पहुंचा दिया है। सहारनपुर में करीब दो लाख की लागत से इसे तैयार किया गया है। बाबा भलखू रेल म्यूजियम की ओल्ड बस स्टैंड की ओर एंट्री पर इसे स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पहले से मौजूद टिकट काउंटर को हटा दिया गया है। स्टीम इंजन के मॉडल को अब यहां स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए यह शिमला में नया आकर्षण होगा। रेल म्यूजियम के पास ही कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन के इतिहास को दर्शाने वाला ओपन एयर म्यूजियम बनाने की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिमला ऐक्सटेंशन की दीवारों पर हेरिटेज रेलवे लाइन का इतिहास उकेरा जाएगा, ताकि यहां आने वाले सैलानी इस रेल लाइन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें। बाबा भलखू रेल म्यूजियम के प्रबंधक कृष्ण कल्याण ने बताया कि स्टीम इंजन का मॉडल शिमला पहुंच चुका है और इसे एंट्री प्वाइंट पर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल पर कदम रखते ही जलेंगी लाइटें
रेल म्यूजियम के एंट्री प्वाइंट पर लगने वाले मॉडल के प्लेटफार्म पर कदम रखते ही लाइटें जल उठेंगी। करीब दस मिनट तक लाइटें जलती रहेंगी। स्टीम इंजन मॉडल के भीतर प्रवेश करने के बाद सीटी भी बजेगी और धुआं भी उठेगा। मॉडल के भीतर असली स्टीम इंजन की तरह ही सभी कल पुर्जे लगाए गए हैं, जिससे मॉडल में प्रवेश करने पर असली स्टीम इंजन जैसा आभास हो।

पंचायत भवन की ओर बनेगा एक और एंट्री प्वाइंट
रेल म्यूजियम का एक और एंट्री प्वाइंट पंचायत भवन की ओर भी बनाया जाएगा। यहां ओवर हेड ब्रिज के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद जगह खाली कर दी गई है। यहां पार्क बनाने की भी योजना है। रेल म्यूजियम के पास खाली पड़ी जगह में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय और कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed