फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Train

ऊना आने-जाने वाली पांच ट्रेनें रद्द

Sun, 18 Aug 2019 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Train
ऊना। शनिवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिला ऊना में रेल सेवा पर भी असर पड़ा है। पंजाब के हिस्सों में रेल ट्रेक पर पानी भरने के चलते ऊना को आने-जाने वाली पांच ट्रेनें रविवार को रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में रेल सेवाएं बंद होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते रात 11 बजे दिल्ली से चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को ऊना नहीं पहुंच पाई। इसे रास्ते में ही रोक दिया गया। सुबह पांच बजे जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन से तो निकली, लेकिन नंगल पहुंचते ही ट्रेन को रद्द कर दिया गया। ऐेसे में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 5 बजकर 25 मिनट पर दौलतपुर चौक से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी बारिश के चलते रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर को 1 बजे अंब से अंबाला के लिए चलने वाली पैसेंजर, दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर सहारनपुर के लिए चलने वाली पैसेंजर और रात 8 बजे दौलतपुर से दिल्ली के चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करना पड़ा। ऊना रेलवे स्टेशन मास्टर आरके झा का कहना है कि बारिश के चलते ऊना को आने-जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed