{"_id":"1bfaf6f5da3e921d017732c8414f20c1","slug":"traffic-system-changed-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला शिमला का ट्रैफिक प्लान, श्ाहर में एंट्री पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला शिमला का ट्रैफिक प्लान, श्ाहर में एंट्री पर लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 May 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर टूरिस्ट सीजन में गंभीर होती जा रही जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर में दो घंटों के लिए मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। आज से सुबह 9 से 11 बजे के बीच मालवाहक वाहन (पिकअप, टाटा- 407, टिप्पर, ट्रक और ट्राले सहित भार ढोने वाले अन्य वाहन) शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
टूटीकंडी क्रासिंग, टालैंड और आकलैंड टनल पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर मालवाहक वाहनों की शहर में एंट्री रोकी जाएगी। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया जाएगा। पीक ऑवर के दौरान शहर के ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रायल के लिए यह व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सुबह 9 से 11 बजे के बीच शहर में मालवाहनों की एंट्री रोकने के बाद यदि ट्रैफिक जाम की समस्या नियंत्रित होती है तो शाम के समय 5 से 8 बजे के बीच भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
इन वाहनों पर रहेगी रोक
बाहरी क्षेत्रों से सैलानियों को लेकर आने वाली टूरिस्ट बसें अब शहर से बाहर खुली सड़कों के किनारे पार्क होंगी। शहर की तंग सड़कों पर टूरिस्ट बसें फंसने के कारण जाम की समस्या पेश आ रही है। टूरिस्ट बसों को टूटीकंडी बाईपास और संजौली बाईपास पर पार्क किया जाएगा। देखने में आ रहा है कि कई टूरिस्ट बसें शहर में प्रवेश कर रही हैं।
इससे जाम की समस्या अकसर पैदा हो रही है। पुलिस ने निर्णय लिया है कि ऐसी बसों पर भी खासी नजर रखी जाएगी। यदि बसें शहर में प्रवेश करती हैं तो इन्हें वापस भेजा जाएगा। पिकअप, टाटा- 407, टिप्पर, ट्रक और ट्राले सहित भार ढोने वाले अन्य वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
जाम के कारण लिया गया फैसला
ऊपरी शिमला से आने वाले ट्रक शाम 7 बजे के बाद ढली-संजौली बाईपास होते हुए लक्कड़ बाजार से विक्ट्री टनल पहुंच रहे हैं। सड़क तंग होने और गाड़ियों का रश अधिक होने के कारण संजौली-विक्ट्री टनल मार्ग पर जाम लग रहा है। शाम 8 बजे के बाद लक्कड़ बाजार में पुलिस की तैनाती न होने के कारण रोजाना जाम लग रहा है।
शहर की तंग सड़कों पर ट्रकों की एंट्री जाम का मुख्य कारण साबित हो रही है। ट्रकों को शोघी-मैहली बाईपास से होते हुए चलाने के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। शोघी और मैहली में पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद यदि ट्रकों की आवाजाही शोघी-मैहली बाईपास से सुनिश्चित की जाए तो शहर में जाम की समस्या काफी हद तक नियंत्रित की जा सकती है।