{"_id":"7d8676bbbf7beb2865ae8c80ab0fb780","slug":"traffic-system-changed-in-shimla-city-for-local-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में बदला का ट्रैफिक प्लान, ये होंगे नए स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में बदला का ट्रैफिक प्लान, ये होंगे नए स्टॉपेज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लोकल बसों के कारण अब जाम नहीं लगेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के स्टॉपेज में बदलाव किया है। सर्कुलर रोड सहित अन्य सड़कों पर जाम न लगे, इसके लिए नए सिरे से बस स्टॉप निर्धारित किए गए हैं। सोमवार से शहर के लोकल रूटों पर चलने वाली बसें नए निर्धारित किए गए बस स्टॉपों पर ही रुकेंगी। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी पुलिस ने कर ली है।
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या को हल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नए बस स्टॉप चिन्हित किए हैं। विशेषकर ऐसे स्थानों पर जहां सड़क किनारे बसें खड़ी होने के कारण जाम लगता है, वहां नए बस स्टॉप निर्धारित किए गए हैं। सर्कुलर रोड पर ओल्ड बस स्टैंड से टालैंड तक और छोटा शिमला से संजौली होते हुए लक्कड़ बाजार तक बसों के लिए नए स्टॉपेज चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
बाकायदा बसें खड़ी करने के लिए सड़क किनारे स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं ताकि किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति न रहे। सोमवार से शहर में बसें नए बस स्टापों पर रोकी जाएंगी। टालैंड के पास जाम की समस्या के समाधान के लिए छोटा शिमला और खलीनी की ओर जाने वाली बसों के लिए गैस गोदाम के सामने बस स्टॉप चिन्हित किया गया है। अन्य गाड़ियों की आवाजाही के लिए भी जगह चिन्हित की गई है।
विज्ञापन
चिन्हित किए बस स्टॉप
राजधानी शिमला में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए शहर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव कर बसों के लिए नए सिरे से स्टॉपेज चिन्हित किए गए हैं। सोमवार से बसें चिन्हित बस स्टॉपों पर ही खड़ी होंगी। मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। - डीडब्ल्यू नेगी, पुलिस अधीक्षक, शिमला
बसें बन रही शहर में जाम का कारण
शहर में चलने वाली बसें जाम का बड़ा कारण बन रही हैं। ड्राइवर मनमाने तरीके से यहां वहां बसें खड़ी कर देते हैं जिसके कारण बसों के पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। नए बस स्टॉप ऐसे स्थानों पर चिन्हित किए गए हैं, जहां सड़क चौड़ी है। चिन्हित बस स्टॉपों पर बसें खड़ी होने पर शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
मनमानी करने वालों के होंगे चालान
शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए पुलिस ने नए सिरे से बस स्टॉप चिन्हित किए हैं। सोमवार से नई व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। चिन्हित स्थानों की जगह मनमर्जी से बसें खड़ी करने वालों के चालान किए जाएंगे।
पीसीआर और बाइक राइडर्स करेंगे गश्त
बस स्टॉपों में किए गए बदलाव के बाद नई व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस ने टीमें गठित की है। पुलिस पीसीआर और बाइक राइडर शहर में निरंतर गश्त कर व्यवस्था को प्रभावी तौर से लागू करने में सहयोग करेंगे।