हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को रोहतांग, कुंजुम दर्रा, अटल टनल सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में भी हल्की बर्फबारी हुई है। खिड़की में हल्की बर्फबारी के कारण चौपाल रोड पर वाहनों के चलने के लिए फिसलन है। शिमला जिले के अन्य इलाकों में बादल छाये हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में 0177-2812344, 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है। मौसम की करवट से जिला कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र लाहौल में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
Himachal Weather: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, पर्यटकों के चेहरे खिले, हिमस्खलन की भी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलंगनाला के साथ अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा सहित पूरी लाहौल घाटी में बर्फ की मोटी परत जम गई है। अटल टनल से आवाजाही सभी तरह के वाहनों के लिए बंद हो गई है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में 90 सेंमी बर्फबारी हुई है।
कोकसर में 75 सेंमी, सिस्सू में 50 सेंमी, रोहतांग व कुंजम दर्रा में 120 सेंमी, बारालाचा में 130 सेंमी, सोलंगनाला में 45 सेंमी और जलोड़ी दर्रा में 30 सेंमी बर्फबारी हुई है। लाहौल में 137 सड़कें अवरुद्ध हैं। 131 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहने से बिजली संकट गहरा गया है। प्रशासन ने हिमखंड गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को एक से दूसरी जगह न जाने की हिदायत दी है।
चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। ताजा बर्फबारी होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पांगी के 18 सड़क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। 11 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 12 फरवरी से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग -3.5
नारकंडा -0.2
कल्पा -0.4
कुकुमसेरी -1.5
कुफरी 2.2
मनाली 2.6
डलहौजी 1.9
शिमला 5.6
रिकांगपिओ 2.9
सराहन 1.5
धर्मशाला 10.2
ऊना 8.0