फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, पर्यटकों के चेहरे खिले, हिमस्खलन की भी चेतावनी

Fri, 10 Feb 2023 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Feb 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh traffic route change due to ATAL tunnel Heavy snowfall in mountains
लाहौल में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को रोहतांग, कुंजुम दर्रा, अटल टनल सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में भी हल्की बर्फबारी हुई है। खिड़की में हल्की बर्फबारी के कारण चौपाल रोड पर वाहनों के चलने के लिए फिसलन है। शिमला जिले के अन्य इलाकों में बादल छाये हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में 0177-2812344, 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है। मौसम की करवट से जिला कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र लाहौल में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

Himachal Pradesh traffic route change due to ATAL tunnel Heavy snowfall in mountains
शिमला के नारकंडा और खिड़की में हुई बर्फबारी। - फोटो : संवाद

सोलंगनाला के साथ अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा सहित पूरी लाहौल घाटी में बर्फ की मोटी परत जम गई है। अटल टनल से आवाजाही सभी तरह के वाहनों के लिए बंद हो गई है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में 90 सेंमी बर्फबारी हुई है। 

Himachal Pradesh traffic route change due to ATAL tunnel Heavy snowfall in mountains
- फोटो : संवाद

कोकसर में 75 सेंमी, सिस्सू में 50 सेंमी, रोहतांग व कुंजम दर्रा में 120 सेंमी, बारालाचा में 130 सेंमी, सोलंगनाला में 45 सेंमी और जलोड़ी दर्रा में 30 सेंमी बर्फबारी हुई है। लाहौल में 137 सड़कें अवरुद्ध हैं। 131 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहने से बिजली संकट गहरा गया है। प्रशासन ने हिमखंड गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को एक से दूसरी जगह न जाने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh traffic route change due to ATAL tunnel Heavy snowfall in mountains
- फोटो : संवाद

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। ताजा बर्फबारी होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पांगी के 18 सड़क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। 11 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 12 फरवरी से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh traffic route change due to ATAL tunnel Heavy snowfall in mountains
- फोटो : संवाद

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग          -3.5
नारकंडा        -0.2        
कल्पा           -0.4       
कुकुमसेरी     -1.5
कुफरी          2.2    
मनाली          2.6    
डलहौजी       1.9         
शिमला         5.6          
रिकांगपिओ   2.9
सराहन         1.5  
धर्मशाला      10.2
ऊना            8.0

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed