फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic police equipped with body camera in Himachal

हिमाचल में ट्रैफिक पुलिस से उलझना पड़ेगा महंगा, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 02 Aug 2019 11:47 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Aug 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Traffic police equipped with body camera in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में ट्रैफिक पुलिस बॉडी कैमरे से लैस हो गई है। अब पुलिस से उलझना किसी भी शख्स के लिए महंगा पड़ेगा। पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार भी आएगा। कुल्लू जिले में करीब 65 कैमरे ट्रैफिक पुलिस को दिए गए हैं।

विज्ञापन


यह कैमरा पुलिस के कामकाज खासकर ट्रैफिक के समय बहुत मददगार साबित होगा। आए दिन वाहनों के चालान करने तथा यातायात के समय पुलिस के साथ लोगों के उलझने के मामले सामने आते रहते हैं। बॉडी कैमरा लगने से घटना की वस्तुस्थिति का दूध का दूध और पानी का पानी होगा।
विज्ञापन


घटना की वीडियो के साथ ऑडियो रिकॉडिंग भी होगी। यातायात से संबंधित अब किसी तरह की शिकायत आती है तो पुलिस अधीक्षक की अगवाई वाली टीम जांच करेगी। जांच में अगर पुलिस कर्मी गलत पाया गया तो उसे सस्पेंड करने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी शख्स ने पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया तो उसे भी सलाखों के पीछे डालने के साथ आगामी कार्रवाई का प्रावधान है। कुल्लू जिले में 65 बॉडी कैमरों में से सदर थाना के तहत 13 बॉडी कैमरे दिए गए हैं। भुंतर और मनाली में क्रमश: 12-12 और अन्य कैमरों को अन्य क्षेत्रों में यातायात पुलिस को दिया गया है। 


पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के बॉडी कैमरा लगने से पारदर्शिता आएगी। अगर ट्रैफिक पुलिस के साथ किसी तरह का ऐसा मामला आता है तो पुलिस अधीक्षक की अगवाई में बनाई टीम इस कैमरे के वीडियो की जांच करेगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed