फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic jam

पराला मंडी में ट्रैफिक जाम से लग रही ट्रकों की कतारें

Sun, 25 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
ठियोग/शिमला। सेब सीजन के रफ्तार पकड़ते ही ठियोग की पराला फल मंडी में ट्रैफिक जाम ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है। आए दिन छैला कैंची से पराला तक वाहनों का लंबा जाम लग रहा है जिसके कारण बागवानों का सेब समय पर नहीं बिक पा रहा। मंडी में एंट्री के लिए बागवानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जाम के कारण मंडी से बाहरी राज्यों के लिए सेब की लोडिंग भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के लिए सेब ले जाने वाले ट्रकों के सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने के कारण जाम की समस्या पेश आ रही है। छैला कैंची से पराला तक जगह जगह ट्रक चालक ट्राले खड़े कर रहे हैं जिसके कारण सड़क तंग होने से ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ रही है। जाम के कारण पराला मंडी के बाहर सेब लेकर आने वाली पिकअप गाड़ियों की आधे से एक किलोमीटर लंबी कतार लग रही है। रविवार को दोपहर करीब एक बजे के बाद मंडी के एंट्री प्वाइंट पर लंबा जाम लग गया। जिसके कारण बागवानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सेब बेचने आए कोटखाई के बागवान चेतराम, मदन चौहान, सुरेंद्र पाल और अश्वनी शर्मा ने बताया कि आए दिन छैला कैंची से पराला मंडी तक ट्रैफिक जाम लग रहा है जिसके कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पराला मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि जाम की समस्या के कारण बागवानों के साथ आढ़तियों और खरीददारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क किनारे खड़े ट्रालों के कारण दिक्कत पेश आ रही है। प
विज्ञापन
विज्ञापन

पराला मंडी में 3400, ढली में 3300 रुपये बिका स्पर सेब
रविवार को ठियोग की पराला मंडी में स्पर किस्म का सेब 3400 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका जबकि शिमला की ढली मंडी में स्पर सेब को 3300 रुपये प्रति पेटी रेट मिले। टाइडमैन किस्म का सेब ढली मंडी में 400 से 1400 जबकि पराला मंडी में 300 से 1700 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका। रायल सेब ढली मंडी में 800 से 2500 जबकि पराला मंडी में 800 से 2800 रुपये प्रति पेटी के दाम पर बिका। गाला वैरायटी के सेब को ढली मंडी में 1800 से 2200 जबकि पराला मंडी में 1100 से 2800 रुपये प्रति पेटी रेट मिला। रेड गोल्ड सेब ढली मंडी में 600 से 1750 और पराला मंडी में 400 से 1200 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका।

पराला मंडी में 3400 रुपये प्रति पेटी बिका स्पर किस्म का सेब
ठियोग की पराला मंडी में रविवार को स्पर किस्म का सेब 3400 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका। ठियोग के बागवान की 44 पेटियों को रिकार्ड रेट मिला। पराला मंडी की पीआरजी ट्रेडर्स फर्म के संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि सेब की ग्रेडिंग पैकिंग बहुत बढ़िया थी। बढ़िया साइज के चलते खरीदारों ने इसे हाथों हाथ लिया। नासिक महाराष्ट्र के खरीददार ने यह सेब खरीदा। अशोक शर्मा ने बताया कि मंडी में इन दिनों बढ़िया क्वालिटी के सेब को अच्छे रेट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed