फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic Jam in shimla

राजधानी हुई जाम, घंटो जाम में फंसे घर लौट रहे लोग

Sun, 23 Oct 2022 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in shimla
शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

घंटों जाम फंसे घर लौट रहे लोग
तीन बजे से शहर की सड़कों में बिगड़ना शुरू हुई ट्रैफिक व्यवस्था,
शिमला-मंडी और रामपुर एनएच पर रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली के लिए राजधानी शिमला से घर लौट रहे लोग शनिवार को घंटों जाम में फंसे रहे। दोपहर तीन बजे से ही सड़कों पर बढ़ी वाहनों की संख्या से जाम लगना शुरू हो गया था। इससे शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग और शिमला-रामपुर एनएच पर ठियोग, रामपुर की ओर जाने वाले लोग तीन से चार घंटे तक जाम में फंसे रहे।
इन सड़कों पर देर शाम साढ़े सात बजे के बाद तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। शहर की फेल हुई ट्रैफिक व्यवस्था का खामियाजा बसों और निजी वाहनों में परिवार के साथ घर जाने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। छोटा शिमला से अनीता शर्मा और प्रेम प्रकाश अपने बच्चों के साथ 4:45 बजे निजी वाहन से छोटा संजौली होकर अपने घर ठियोग के लिए निकले थे। संजौली से ढली के लिए सड़क बंद होने के कारण वह संजौली ढली बाईपास से होकर ठियोग जा रहे थे लेकिन 7:45 बजे चलौंठी ही पहुंच पाए थे। आम दिनों में शिमला से ठियोग के लिए डेढ़ घंटे का समय लगता है। बताया कि कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारों में वाहन सरकते रहे।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डे से टुटू
तक लग गए पौने दो घंटे
कॉलेज छात्रा भारती उसकी बहन मुस्कान, दीक्षा और भाई अमित शर्मा ने बताया कि वह 5:30 बजे पुराना बस अड्डा शिमला से बस में बैठे थे। टुटू तक पहुंचने में ही उन्हें दो घंटे लग गए। वह 7:19 बजे टुटू पहुंच पाए। आम दिनों में शिमला से टुटू का सफर महज आधे घंटे में तय हो जाता है। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस जाम को व्यवस्थित करने में नाकाम रही। कुछ लोगों ने दिवाली को लेकर सड़कों पर दुकानें भी सजा रखी थीं इस वजह से जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed