फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic Jam in shimla

वीवीआईपी मूवमेंट से पहले जाम ने सताई राजधानी

Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in shimla
विक्ट्री टनल-विधानसभा तक लगा जाम
विज्ञापन

ओल्ड बस स्टैंड, लिफ्ट सड़क पर भी रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला आने से पहले शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या गहरा गई है। वीरवार को राष्ट्रपति शिमला पहुंचने वाले हैं और बुधवार को पूरे शहर में ट्रैफिक जाम लगता रहा।
सुबह ऑफिस ऑवर्स से लेकर देर शाम तक सर्कुलर रोड सहित शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। विक्ट्री टनल से विधानसभा होते हुए आरटीओ ऑफिस, विक्ट्री टनल ताराहाल लक्कड़ बाजार, ओल्ड बस स्टैंड लिफ्ट बैम्लाई, ओल्ड बस स्टैंड लिफ्ट, टालैंड खलीनी सड़क पर दिनभर जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे होटल हालीडे होम की चढ़ाई में नगर निगम की पार्किंग के सामने एचआरटीसी की नीली बस खराब हो गई।
विज्ञापन

सेंट एडवर्ड स्कूल से कमला नेहरू अस्पताल सड़क पानी की नाली बिछाने के कारण खुदाई के चलते सुबह के समय बंद रही। संजौली-लक्कड़ बाजार सड़क पर आईजीएमसी के नीचे सेब से लदी पिकअप खराब होने के कारण सड़क वन-वे होने से जाम की समस्या पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed