फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic jam at nh 305 at kullu, infant died in ambulance.

ढाई घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस, नवजात ने तोड़ा दम

Sat, 07 Nov 2015 10:26 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
traffic jam at nh 305 at kullu, infant died in ambulance.

हिमाचल के कुल्लू में एनएच-305 पर शुक्रवार को निगान-आनी के बीच करीब ढाई घंटे जाम लगा रहा। इससे जहां सैकड़ों लोग अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचे, वहीं 108 एंबुलेंस के फंसने से एक नवजात की भी मौत हो गई। नवजात को आनी से रामपुर रैफर किया गया था।

विज्ञापन


लेकिन नवजात की रामपुर अस्पताल पहुंचने से पहले ढाई घंटे जाम में फंसे रहने के कारण मौत हो गई। जितने समय एंबुलेंस जाम में फंसी रही, उससे कम समय में नवजात को रामपुर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। जान नहीं लगता तो नवजात की जान भी बच सकती थी।
विज्ञापन


आनी-निगान के बीच जाम में दर्जनों निजी वाहन घंटो तक फंसे रहे। इसके चलते सरकारी बसों के अलावा 108 और 102 एंबुलेंस भी इसमें फंसी रहीं। ऐसा पहली बार नहीं है कि यहां इतना बड़ा जाम लगा हो। इससे पहले भी यहां कई बार जाम की समस्या से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय जन्मा था बच्चा

traffic jam at nh 305 at kullu, infant died in ambulance.

108 एंबुलेंस के ईएमटी अनिल ने बताया कि आनी के बराड़ में किराये के मकान में रहने वाली महिला का शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मकान में प्रसव हुआ था। बच्चा कम वजन का था। इसके चलते उसे तुरंत आनी अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत नाजुक देख नवजात को डॉक्टरों ने आनी से रामपुर अस्पताल रैफर कर दिया था।

आनी से करीब चार किलोमीटर दूर दोघरी मोड़ में लगे जाम में 108 एंबुलेंस सुबह साढ़े दस बजे से करीब ढाई घंटे तक जाम में फंसी रही और जाम के चलते नवजात की मौत हो गई। नवजात को वापस आनी अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने कहा कि बराड़ से निगान के बीच लग रहे जाम से निपटने के लिए दो जवानों की तैनाती की जाएगी। एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पासंग नेगी ने कहा कि वे ज्यादा पासिंग प्वाइंट बनाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed