{"_id":"60dde9a68ebc3ef84c5033fa","slug":"traffic-employee-slapped-the-tourist-on-the-road-in-shimla-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सड़क पर सैलानी को ट्रैफिक कर्मचारी ने जड़ दिए थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सड़क पर सैलानी को ट्रैफिक कर्मचारी ने जड़ दिए थप्पड़
Thu, 01 Jul 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:43 PM IST
सार
फिलहाल, पुलिस महकमे की तरफ से ट्रैफिक पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारी को 48 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
पर्यटकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मी के बीच मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला घूमने आए पर्यटकों के साथ ट्रैफिक पुलिस कर्मी की ओर से मारपीट की घटना पेश आई है। मामला गुरुवार दोपहर सर्कुलर रोड पर विक्ट्री टनल के पास पेश आया। हरियाणा से शिमला घूमने पहुंचे पर्यटकों और ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मी का यू टर्न को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। इस बीच ट्रैफिक कर्मी ने पर्यटक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस महकमे की तरफ से ट्रैफिक पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारी को 48 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की गई है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर 12 बजे हरियाणा नंबर की एक गाड़ी विक्ट्री टनल के नजदीक पहुंची। यहां पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर कागजों के बारे में पूछताछ की। थोड़ी ही देर बाद ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने घूमने आए पर पर्यटकों पर थप्पड़ जड़ा दिए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
लाइन हाजिर हुए कर्मी का आरोप है कि पर्यटकों को विक्ट्री में तैनात ट्रैफिक कर्मी ने रोका। लेकिन यहां पर्यटक नहीं रुके और पुलिस के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आगे बढ़ने पर विक्ट्री टनल के नजदीक बने ओवर ब्रिज के समीप पर्यटकों को रोका गया। यहां पहुंचकर भी पर्यटक गाली-गलौज करने लगे। कर्मी ने पर्यटकों के खिलाफ शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने पर्यटकों के साथ हई घटना को लेकर संवेदना जताते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर किया गया। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन