{"_id":"5c360757bdec2256ca01ed3b","slug":"trade-unions-protest-across-himachal-against-the-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने प्रदेश भर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने प्रदेश भर में किया प्रदर्शन
Wed, 09 Jan 2019 08:08 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और राष्ट्रीय फेडरेशनों के आह्वान पर प्रदेश में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल हुई। प्रदेश के दर्जनों स्थानों पर रैलियां निकाली गईं और जनसभाएं की गईं।
विज्ञापन
दो दिन की हड़ताल के दौरान हजारों मजदूरों, कर्मचारियों और ट्रांसपोर्टरों ने सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला। बैंक कर्मचारी यूनियनें भी इस हड़ताल में शामिल हुईं।
विज्ञापन
कई बैंकों में स्टाफ की कमी होने के चलते कामकाज ठप रहा। दो दिनों के दौरान प्रदेश में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। राजधानी शिमला के सब्जी मंडी में ट्रेड यूनियनों ने जनसभा कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन