{"_id":"6241a8996f87f90c282e24df","slug":"tractor-rolled-into-deep-gorge-two-killed-one-injured-in-rohnate-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में हादसा: जलऊ मंदिर के समीप गहरी खाई में लुढ़का ट्रैक्टर, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में हादसा: जलऊ मंदिर के समीप गहरी खाई में लुढ़का ट्रैक्टर, दो की मौत, एक घायल
Mon, 28 Mar 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Mar 2022 06:50 PM IST
सार
नेशनल हाईवे-707 पर जामली-मीनस सड़क के बीच जलऊ मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में लुढ़क गया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रोनहाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर जामली-मीनस सड़क पर जलऊ मंदिर के पास ट्रैक्टर (आरजे28आरसी-3445) खाई में गिर गया। इस हादसे में मोनू (26) पुत्र रामकिशन निवासी रघोपट्टी पडरी, डाकघर कोईराना टोला, तहसील चौरी चोरा रसूलपुर, गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) और गौरव कुमार (25) पुत्र सिख चंद निवासी गदर हेरी, सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) की मौत हो गई है।
विज्ञापन
घायल रमेश (30) पुत्र रामवृक्ष गांव चित्त विश्राम रेतिकला (सोनभद्र) उत्तर प्रदेश का अभी उपचार चल रहा है। दोनों मृतक युवक निजी कंपनी में इंजीनियर जबकि घायल युवक बतौर चालक कार्यरत था। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर पैकेज चार का कार्य कर रही निजी कंपनी का था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसों के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन