फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tractor attempt to crush mining guard who went to stop mining, injured

मंडी: खनन रोकने गए माइनिंग गार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, घायल

Wed, 19 Jan 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jan 2022 08:12 PM IST
सार

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को व्यक्ति ने माइनिंग गार्ड पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में माइनिंग गार्ड करतार चंद निवासी पालमपूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद खनन विभाग के सहायक निरीक्षक राघव इस घटना में बाल-बाल बचे हैं।

विज्ञापन
Tractor attempt to crush mining guard who went to stop mining, injured
ट्रैक्टर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को व्यक्ति ने माइनिंग गार्ड पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में माइनिंग गार्ड करतार चंद निवासी पालमपूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद खनन विभाग के सहायक निरीक्षक राघव इस घटना में बाल-बाल बचे हैं। माइनिंग गार्ड को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद  छुट्टी दे दी गई है। आरोपी की पहचान सुभाष चंद, निवासी डोहग, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है, वह फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बजगर खड्ड चौंतड़ा के नजदीक बुधवार सुबह अवैध खनन रोकने के लिए माइनिंग टीम नाकेबंदी पर था। तभी ट्रैक्टर चालक को रोका गया और दस्तावेज मांगे गए। चालक ने भागने का प्रयास करते हुए मौके पर मौजूद माइनिंग गार्ड करतार चंद को ट्रैक्टर की चपेट में लेकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed