{"_id":"62c1dd6f74449903ea5e0ae1","slug":"townhall-cafe-will-open-for-general-public-from-next-year-shimla-news-sml4141010161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनता के लिए अगले साल ही खुलेगा टाउनहॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम जनता के लिए अगले साल ही खुलेगा टाउनहॉल
विज्ञापन
शिमला। माल रोड स्थित ऐतिहासिक टाउनहॉल भवन में खुलने वाले हाई एंड कैफे की सुविधा अगले साल ही जनता को मिल पाएगी। टाउनहॉल के ग्राउंड फ्लोर पर यह कैफे खुलना है और इसके लिए करीब तीन साल बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी होने जा रही है।
दिल्ली की एक फर्म को टाउनहॉल का टेंडर अवार्ड किया जा रहा है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब टेंडर अवार्ड करने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी गई है। इसी महीने यह मंजूरी मिल जाएगी। लेकिन बावजूद इसके शहरवासियों और सैलानियों को इस साल इसकी सुविधा मिलने की उम्मीद कम है। दरअसल टाउनहॉल के भीतर कैफे बनाने के लिए नया सेटअप तैयार करना पड़ेगा। अभी यह हॉल खाली है। तीन साल से बंद होने के कारण अंदर सीलन भी आ रही है। ऐसे में रंग-रोगन के साथ कैफे के लिए बनने वाले काउंटर, किचन, बैठने की सुविधा आदि की व्यवस्था करने में करीब पांच से सात महीने लग सकते हैं।
नगर निगम पांच बार टाउनहॉल का टेंडर कॉल कर चुका था। लेकिन हर बार पर्याप्त आवेदन न आने पर इसे रद्द करना पड़ रहा था। इस बार एचपीआईडीबी के जरिये इसका टेंडर कॉल किया गया था। इसमें करीब 13 लाख रुपये प्रति महीना यह टेंडर अवार्ड किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जल्द ही कैफे का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शहर की सबसे प्राइम लोकेशन
टाउनहॉल शिमला शहर की सबसे प्राइम लोकेशन पर स्थित है। शिमला आने वाला हर सैलानी माल रोड पर घूमता है। इसी भवन के ऊपरी फ्लोर पर महापौर और उप महापौर के दफ्तर हैं। सूत्रों के अनुसार इस कैफे में नामी कंपनियों के अलग-अलग काउंटर भी बनाने की तैयारी है। हालांकि, खुलने के बाद ही इस पर स्थिति स्पष्ट होगी।