{"_id":"5c45555fbdec224be317de09","slug":"town-hall-shimla-renovation-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक टाउन हाल के जीर्णोद्धार में सामने आया गड़बड़झाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक टाउन हाल के जीर्णोद्धार में सामने आया गड़बड़झाला
Mon, 21 Jan 2019 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला की शान ऐतिहासिक टाउन हाल के जीर्णोद्धार में गड़बड़झाला सामने आया है। इसमें इस्तेमाल तो ए ग्रेड की लकड़ी होनी थी, लेकिन बी ग्रेड की लगाने से पर्यटन महकमा घिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
करीब आठ करोड़ के इस प्रोेजेक्ट के लिए 1955 स्लीपर लगाए गए। नियमों के अनुसार 10 फीसदी स्लीपरों के सैंपल लिए जाने थे, लेकिन 195 में से मात्र 20 को ही जांच के लिए देहरादून लैब भेजा गया। ऐसे में गड़बड़ी की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 29 नवंबर को टाउन हाल का उद्घाटन किया था। इस दौरान लकड़ी, प्लास्टर, पेंट और अन्य पर सवाल उठे। प्रारंभिक जांच में 45 खामियां पाई गईं। इसके लिए जांच कमेटी भी बनाई गई। जांच कमेटी में ऐसे अधिकारी भी शामिल किए गए जिन पर प्रोजेक्ट की देख-रेख का जिम्मा था।
विज्ञापन
अब सभी खामियां दूर करने का दावा किया जा रहा है। विभाग ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी दे दिया। निजी कंपनियों को अधिकांश राशि का भुगतान भी कर दिया है। मामला सामने आने के बाद अब इसकी जांच विजिलेंस से कराई जा सकती है।
सीएम से छिपाने को लगा दिए थे बड़े फोटो फ्रेम
29 नवबंर को जब सीएम टाउन हाल के उद्घाटन के लिए पहुंचे तो खामियां छिपाने को बड़े-बड़े फोटो फ्रेम टांग दिए थे। मुख्यमंत्री से हॉल का निरीक्षण भी नहीं करवाया। सीधे सीढ़ियों से मुख्यमंत्री को ऊपर वाली मंजिल में ले जाया गया। सीढ़ियों के नीचे सीलन और बिजली के स्विच जले पाए गए थे।